राहुल छोड़ते हैं कांग्रेस अध्यक्ष का पद तो सचिन पायलट भी दे सकते हैं इस्तीफा

राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे या नहीं,  इसको लेकर असमंजस की हालत है. इसी बीच राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ते हैं तो वह भी अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.

Advertisement
राहुल गांधी और सचिन पायलट राहुल गांधी और सचिन पायलट

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2019,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

लोकसभा चुनाव 2019 नरेंद्र मोदी के प्रचंड लहर में कांग्रेस को मिली करारी हार ने पार्टी नेताओं को अंदर तक हिलाकर रख दिया है. राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं. हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें समझाने की कोशिश लगातार कर रहे हैं. ऐसे में राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे या नहीं,  इसको लेकर असमंजस की हालत है. इसी बीच राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ते हैं तो वह भी अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.

Advertisement

सचिन पायलट ने आईएएनएस से कहा है कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने की स्थिति में वह भी अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. यही नहीं उन्होंने साफ कहा कि वह अकेले नहीं विधायकों की टीम के साथ पद छोड़ देंगे.

बता दें कि सचिन पायलट राजस्थान सरकार में उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. सचिन पायलट ने कहा कि अगर राहुल गांधी पार्टी में अपना सर्वोच्च पद छोड़ते हैं तो वह भी राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख का पद छोड़ देंगे.

लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से सभी सीटें बीजेपी जीतने में कामयाब रही हैं. कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है. जबकि महज 6 महीने पहले ही कांग्रेस ने राजस्थान में बीजेपी से सत्ता छीनी थी. ऐसे में कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी काफी नाराज है.

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट पर भी गाज गिरने की अटकलें लगनी शुरू हो गई. यह दोनों नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं और मंगलवार को राहुल गांधी से मिलने भी पहुंचे थे. हालांकि दोनों नेताओं की राहुल से मुलाकात हुई है या नहीं यह बात सामने नहीं आ सकी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement