Jalna Lok Sabha Chunav Result 2019: BJP के दानवे रावसाहेब ने कांग्रेस के औताडे विलास केशवराव को हराया

Lok Sabha Chunav Jalna Result 2019: महाराष्ट्र की जालना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दानवे रावसाहेब दादाराव ने एक बार फिर से शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के औताडे विलास केशवराव को 332815 वोटों के अंतर से धूल चटाई.

Advertisement
Jalna Lok Sabha Election Result 2019 Jalna Lok Sabha Election Result 2019

राम कृष्ण / अजय भारतीय

  • जालना,
  • 23 मई 2019,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

महाराष्ट्र की जालना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दानवे रावसाहेब दादाराव ने एक बार फिर से शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के औताडे विलास केशवराव को 332815 वोटों के अंतर से धूल चटाई. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दानवे रावसाहेब दादाराव को 698019 वोट मिले, जबकि कांग्रेस पार्टी के औताडे विलास केशवराव को सिर्फ 365204 वोट प्राप्त हुए.

Advertisement

जालना लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को तीसरे चरण में वोट डाले गए थे. इस सीट से 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे थे.

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार जालना लोकसभा सीट पर 64.55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जबकि साल 2014 में यहां 66.15 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड की गई थी. इस संसदीय क्षेत्र में कुल 18 लाख 65 हजार 046 मतदाता पंजीकृत हैं, लेकिन कुल 12 लाख 03 हजार 822 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

जानिए इस चुनाव में किसको कितने वोट मिले
क्रम संख्याअभ्यर्थीदल का नामई.वी.एम. मतडाक द्वारा मतकुल मत% मत
1औताडे विलास केशवरावइंडियन नेशनल कांग्रेस36434885636520430.23
2दानवे रावसाहेब दादारावभारतीय जनता पार्टी694945307469801957.78
3महेंद्र कचरू सोनवणेबहुजन समाज पार्टी90482090680.75
4उत्तम धनु राठोडआसरा लोकमंच पार्टी2640326430.22
5गणेश शंकर चांदोडेअखिल भारतीय सेना1562515670.13
6प्रमोद बाबुराव खरातबहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी1061110620.09
7फेरोज अलीबहुजन मुक्ति पार्टी2013420170.17
8डॉ. शरदचंद्र वानखेडेवंचित बहुजन अघाडी76924234771586.39
9अ‍ॅड. त्रिंबक बाबुराव जाधवस्वतंत्र भारत पक्ष52851452990.44
10अण्णासाहेब देविदासराव उगलेनिर्दलीय1209012090.1
11अनिता लालचंद खंदाडे (राजपूत)निर्दलीय1739617450.14
12अरून चिंतामण चव्हाणनिर्दलीय2843128440.24
13अहेमद रहीम शेखनिर्दलीय1760317630.15
14नाडे ज्ञानेश्वर दगडूजीनिर्दलीय2678126790.22
15अ‍ॅड. योगेश दत्‍तु गुल्‍लापेल्‍लीनिर्दलीय3483234850.29
16रतन आसाराम लांडग़ेनिर्दलीय6170061700.51
17राजू अशोक गवळीनिर्दलीय4081040810.34
18शहादेव महादेव पालवेनिर्दलीय4184341870.35
19सपकाळ लिलाबाई धर्मानिर्दलीय1152211540.1
20सिरसाठ शामनिर्दलीय1146211480.1
21NOTAइनमें से कोई नहीं1555087156371.29

कौन-कौन प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में

Advertisement

महाराष्ट्र की जालना संसदीय सीट से कुल 20 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. हालांकि जीत भारतीय जनता पार्टी के दानवे रावसाहेब दादाराव की हुई, जबकि कांग्रेस के औताडे विलास केशवराव दूसरे स्थान पर रहे. उनको हार का सामना करना पड़ा. दानवे रावसाहेब पिछली बार भी लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे.

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी से महेंद्र कचरु सोनवणे को टिकट मिला था. वंचित बहुजन आघाड़ी से शरदचंद्र वानखेड़े और बहुजन मुक्ति पार्टी से फिरोज अली चुनाव लड़े थे. इनके अलावा 10 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में थे.

पिछली बार भी दानवे रावसाहेब जीते

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जालना लोकसभा सीट से बीजेपी के दानवे रावसाहेब ने कांग्रेस के औताड़े विलास केशवराव को हराया था. राव साहेब दानवे को 5 लाख 91 हजार 428 वोट मिले थे, तो वहीं विलास केशवराव को 3 लाख 84 हजार 630 वोट मिले थे. 2014 के चुनाव में जालना सीट पर नंबर 2 पर कांग्रेस और नंबर 3 पर बसपा रही थी.

बता दें कि जालना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद रावसाहेब दानवे के लिए साल 2019 में जीत का सिलसिला जारी रखना बड़ी चुनौती है क्योंकि इस बार कांग्रेस इस संसदीय क्षेत्र में पानी की कमी और कृषि जैसे मुद्दों के जरिए जनता पर प्रभाव जमाने और अपनी किस्मत चमकाने की पूरी कोशिश की.

Advertisement

राजनीतिक पृष्ठभूमि

महाराष्ट्र की जालना लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ है, महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष दानवे 1999 से ही जालना संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल करते रहे हैं जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार औताडे ने जालना सीट से 1991 में आखिरी बार चुनाव जीता था. ऐसे में एक बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है.

बता दें कि जालना संसदीय क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें पैठण और जालना में शिवसेना का कब्जा है. जबकि बद्नापुर, भोकरदन, फुलंब्री विधानसभा सीटों पर बीजेपी और सिल्लोड में कांग्रेस का राज है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement