Bhadohi Lok Sabha Chunav Result 2019: बीजेपी के रमेश चंद ने बसपा के रंगनाथ मिश्रा को हराया

Lok Sabha Chunav Bhadohi Result 2019 भदोही संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रमेश चंद ने बहुजन समाज पार्टी से रंगनाथ मिश्रा को 43615 वोटों से हराया. रमेश चंद को 510029 वोट और रंगनाथ मिश्रा को 466414 वोट मिले.

Advertisement
Bhadohi Lok Sabha Election Result 2019 (Photo- Twitter) Bhadohi Lok Sabha Election Result 2019 (Photo- Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2019,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के भदोही संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रमेश चंद ने बहुजन समाज पार्टी से रंगनाथ मिश्रा को 43615 वोटों से हराया. रमेश चंद को 510029 वोट और रंगनाथ मिश्रा को 466414 वोट मिले. भदोही संसदीय सीट से इस बार 12 प्रत्याशी लड़ाई लड़ रहे हैं.  इस सीट पर 12 मई को वोट डाले गए थे. भदोही लोकसभा सीट पर 54.54 फीसदी वोट पड़े थे. 2014 पिछले चुनाव में यहां पर 53.53 फीसदी मतदान हुआ था.

Advertisement

2014 का जनादेश

भदोही संसदीय क्षेत्र से इस समय बीजेपी के वीरेंद्र सिंह सांसद हैं. बीजेपी को मोदी लहर का फायदा मिला और उसे 1,58,141 मतों के अंतर से बड़ी जीत मिली. इस चुनाव में भदोही से 14 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिसमें वीरेंद्र सिंह ने बसपा के राकेश धर त्रिपाठी को हराकर संसद में पहुंचने में कामयाबी हासिल की. वीरेंद्र सिंह को चुनाव में 4,03,544 वोट (41.12%) मिले जबकि राकेश धर त्रिपाठी को 2,45,505 मत (25.01%) मिले. इस चुनाव में कांग्रेस पांचवें स्थान पर खिसक गई थी.

भदोही का इतिहास

भदोही को कालीन शहर के नाम से जाना जाता है. क्षेत्रफल के लिहाज से यह उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला है और ज्ञानपुर शहर जिला मुख्यालय है. भदोही जिला गंगा नदी के मैदानी इलाकों में स्थित है, जो जिले की दक्षिण-पश्चिम सीमा का निर्माण करता है. गंगा के अलावा वरुण और मोर्वा यहां की प्रमुख नदियां हैं. भदोही जिला उत्तर में जौनपुर से, पूर्व में वाराणसी से, दक्षिण में मिर्जापुर से और पश्चिम में प्रयागराज से घिरा है.

Advertisement

भदोही में एशिया में अपनी तरह का एकमात्र इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपेट टेक्नॉलोजी (आईआईसीटी) स्थित है, जिसकी स्थापना 2001 में भारत सरकार ने किया था. कालीन उद्योग के अलावा बनारसी साड़ी और लकड़ी के टोकरी बनाना भी अहम उद्योग है.

राजनीतिक पृष्ठभूमि

भदोही संसदीय क्षेत्र में 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार गोरखनाथ ने जीत हासिल की थी. उन्होंने सपा के छोटेलाल भिंड को 12,963 मतों के अंतर से हराया था. उस समय कुल 13 लोग मैदान में थे. इस चुनाव में बीजेपी पांचवें स्थान पर रही थी और उसे महज 8.76 फीसदी मत मिले थे. कांग्रेस के सूर्यमणि त्रिपाठी तीसरे और अपना दल के रामरती चौथे स्थान पर रहे.

सामाजिक ताना-बाना

2011 की जनगणना के मुताबिक जिले में 53 फीसदी पुरुषों की आबादी है जबकि महिलाओं की आबादी 47 फीसदी है. यहां पर हिंदुओं की 53 फीसदी और मुसलमानों की 45 फीसदी आबादी रहती है. स्त्री-पुरुष अनुपात के आधार पर एक हजार पुरुषों में 950 महिलाएं हैं. यहां पर साक्षरता दर काफी अच्छा है 90 फीसदी लोग साक्षर है जिसमें पुरुषों की 94 फीसदी और महिलाओं की 86 फीसदी आबादी शिक्षित है.

भदोही लोकसभा क्षेत्र में 5 विधानसभा क्षेत्र (भदोही, ज्ञानपुर, औराई, प्रतापपुर और हंडिया) आते हैं जिसमें एक सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व की गई है. इन 5 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्र पहले फूलपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आते थे अब भदोही संसदीय क्षेत्र में आ गए हैं. जबकि शेष 3 विधानसभा क्षेत्र पहले से ही मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र में पड़ते थे.

Advertisement

भदोही राज्य के बेहद पिछड़े जिलों में आता है और यहां करीब 2 साल पहले हुए विधानसभा चुनाव के आधार पर देखा जाए तो किसी भी राजनीतिक दल की पकड़ मजबूत नहीं है. 5 विधानसभा क्षेत्रों में से 3 जगहों पर हार-जीत का अंतर 10 हजार से कम का रहा जिसमें 2 जगहों पर 3 हजार से भी कम है. वहीं 2 जगहों पर यह जीत का अंतर करीब 20 हजार का रहा है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement