Basti Lok Sabha Chunav Result 2019: BJP के हरीश चंद्र को फिर मिली जीत

Lok Sabha Chunav Basti Result 2019 बस्ती संसदीय सीट पर इस सीट पर बीजेपी के हरिशचंद्र अलियास ने 471162 मतों के साथ जीत दर्ज की. वहीं, बीएसपी के राम प्रसाद चौधरी 440808 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

Advertisement
Basti Lok Sabha Election Result 2019 Basti Lok Sabha Election Result 2019

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2019,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

बस्ती संसदीय सीट पर इस सीट पर बीजेपी के हरिशचंद्र अलियास ने 471162 मतों के साथ जीत दर्ज की. वहीं, बीएसपी के राम प्रसाद चौधरी 440808 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. इस सीट पर छठे चरण के तहत 12 मई को 56.67 फीसदी वोट पड़े. 2014 में यहां पर 58.66 फीसदी मतदान हुआ था.

UP Result: अमेठी से लेकर काशी तक, जानें कौन किस सीट पर है आगे

Advertisement

बीजेपी की तरफ से मौजूदा सांसद हरीश चंद्र उर्फ हरीश द्विवेदी, गठबंधन की तरफ से बसपा के राम प्रसाद चौधरी और कांग्रेस तके किशोर सिंह मैदान में थे. इसके अलावा लोक गठबंधन पार्टी, राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया, जनहित किसान पार्टी, हिंदुस्तान निर्माण दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ तीन निर्दलीय भी मैदान में थे.

Lok Sabha Election Results 2019: देखें पल-पल का अपडेट

2014 का जनादेश

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 18,47,613 थी, जिसमें 10,22,508 मतदाता पुरुष और 8,25,105 महिला मतदाता हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में  10,48,534 (56.8%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. कुल पड़े मतों में से 10,168 (0.6%) मत नोटा में पड़े. बस्ती से कुल 13 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिसमें बाजी बीजेपी के हरीश चंद्र उर्फ हरीश द्विवेदी के हाथ लगी थी. उन्होंने चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बृजकिशोर सिंह डिंपल को 33,562 मतों के अंतर से हराया था. हरीश को 34.1% जबकि बृजकिशोर को 30.9% वोट मिले थे और इनके बीच जीत-हार का अंतर महज 3.2 फीसदी वोटों का था. चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राम प्रसाद चौधरी तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें 283,747 मत और चौथे स्थान पर रहने वाले कांग्रेस के अंबिका सिंह को 27,673 मत मिले थे. पांचवें स्थान पर आम आदमी पार्टी रही जिसके उम्मीदवार आनंद राजपाल को 8,407  मत मिले.

Advertisement

हिंदी के प्रकांड विद्वान, आलोचक, निबंधकार, अनुवादक, कथाकार और कवि आचार्य रामचंद्र शुक्ल की धरती के नाम से पहचाने जाने वाली बस्ती ने कई महान हस्तियों से समाज को नवाजा है. इस जिले की अपनी ऐतिहासिक पहचान है. बस्ती जिला पूर्व में संत कबीर नगर, पश्चिम में गोंडा, दक्षिण में फैजाबाद और अंबेडकर नगर, उत्तर में सिद्धार्थ नगर जिला से घिरा हुआ है.

सामाजिक तानाबाना

2011 की जनगणना के अनुसार बस्ती की आबादी 24.6 लाख है और उत्तर प्रदेश की 31वां सबसे घनी आबादी वाला जिला है. क्षेत्रफल के आधार पर यह 26वां सबसे छोटा जिला है. 24.6 लाख की आबादी में 12.6 लाख (51%) पुरुष  और 12.1 लाख (49%) महिलाएं हैं. जातिगत आधार पर 79 फीसदी आबादी सामान्य वर्ग से जुड़े हैं जबकि  21%  आबादी अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं.

धर्म आधारित जनगणना के आधार पर 85 फीसदी हिंदू आबादी और 14.81 फीसदी आबादी मुस्लिम समाज की रहती है. लिंगानुपात के मामले में प्रति हजार पुरुषों में 963 महिलाएं हैं जबकि सामान्य वर्ग में लिंगानुपात 965 है. साक्षरता के मामले में बस्ती की 67% आबादी साक्षर है जिसमें 78% पुरुष और 56% महिलाएं शामिल हैं. बस्ती लोकसभा सीट में 5 विधानसभा सीट (हरैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर और महादेवा) है और सभी सीट पर बीजेपी का ही कब्जा है.

Advertisement

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement