इन 8 सीटों पर लगा लेती जोर तो सिक्योर हो जाती बीजेपी के सीएम की सीट

आठ सीटों का अंतर बीजेपी के लिए सिरदर्द बन गया है. चुनाव नतीजों का विश्लेषण करें तो उसके आठ उम्मीदवार कांग्रेस से बहुत ही कम अंतर से हारे हैं.

Advertisement
बीजेपी को मिली हैं 104 सीट बीजेपी को मिली हैं 104 सीट

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

कर्नाटक में बीजेपी को जबरदस्त जीत मिली है. उसे 222 सीटों में 104 पर जीत मिली है और वह बहुमत के आंकड़े से 8 सीट दूर रह गई है. जिसके चलते कर्नाटक में सरकार बनाने के उसके इरादे पर फिलहाल ब्रेक लगा नजर आ रहा है, क्योंकि कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाने का दावा कर दिया है और इसके लिए उनके पास पर्याप्त सीट संख्या भी मौजूद है.

Advertisement

ऐसे में आठ सीटों का यह अंतर बीजेपी के लिए सिरदर्द बन गया है. चुनाव नतीजों का विश्लेषण करें तो उसके आठ उम्मीदवार कांग्रेस से बहुत ही कम अंतर से हारे हैं.

1. बदामी सीट

कांग्रेस के सिद्धारमैया ने यहां जीत दर्ज की है. उन्हें कुल 67599 मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी बी. श्रीरामुलू को 65903 वोट प्राप्त हुए हैं. इस हिसाब से सिद्धारमैया को महज 1696 वोटों के मामूली अंतर से जीत मिली है.

2. मास्की सीट

रायचूड़ जिले की इस सीट पर कांग्रेस के टिकट से प्रतापगौड़ा पाटिल ने चुनाव लड़ा और उन्हें 60387 मत प्राप्त हुए. जबकि उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी प्रत्याशी बसावानागौड़ा तुरविहाल को 60174 वोट मिले. बीजेपी ये सीट सिर्फ 213 वोटों से हारी.

3. कुंडगोल सीट

धारवाड़ जिले की यह सीट भी बीजेपी के लिए रोड़ा बनी है. यहां से बीजेपी उम्मीदवार को 64237 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 64871 मत मिले. इस सीट पर 634 वोटों के अंतर से बीजेपी की हार हुई.

Advertisement

4. गदग सीट

गदग सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट को कुल 77699 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के प्रत्याशी 75831 वोट हासिल करने में कामयाब हुए हैं. इस हिसाब से कांग्रेस ने बीजेपी को यह सीट 1868 वोटों से हरा दी है.

5. हिरेकेरुर सीट

इस सीट पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिली है. यहां से कांग्रेस उम्मीदवार बसावानागौड़ा पाटिल को 72461 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी उजनेश्वरा बानाकर को 71906 वोट मिले हैं. यानी इस सीट पर जीत का अंतर महज 555 रहा है.

6. श्रींगेरी सीट

यह सीट भी बीजेपी के पास आ सकती थी, लेकिन अंतत: कांग्रेस ने यहां परचम लहराया. कांग्रेस के टीडी राजेगौड़ा ने बीजेपी के डीएन जीवाराज को 1989 मतों से शिकस्त दी.

7.येल्लापुर सीट

इस सीट पर कांग्रेस के अराबैल हेब्बार शिवराम ने बीजेपी के अंदालागी पाटिल को 1483 मतों से हराया है. यहां से कांग्रेस उम्मीदवार को 66290 और बीजेपी उम्मीदवार को 64807 वोट मिले हैं.

8. विजय नगर सीट

इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार एच. रवींद्र को 70578 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी एम. कृष्णप्पा को 73353 मत प्राप्त हुए. इस लिहाज से कांग्रेस उम्मीदवार ने अपने बीजेपी के प्रतिद्वंदी को 2775 वोटों से मात दी.

जानकारों का मानना है कि अगर इन सीटों पर बीजेपी के पक्ष में थोड़ा मतदान और हो जाता है तो कुछ और ही होती. दरअसल, विधानसभा जैसे बड़े चुनाव में हजार या दो हजार मतों के अंदर की जीत-हार को काफी कम माना जाता है और इसे उम्मीदवार की किस्मत से भी जोड़कर देखा जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement