Godhra Seat Result: बीजेपी के नाम गोधरा सीट, 35198 वोटों के अंतर से जीते प्रत्याशी

Godhra Result: गुजरात चुनाव के नतीजों में बीजेपी को प्रचंड जीत मिल गई है. कांग्रेस अपना सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए 20 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. हाई प्रोफाइल गोधरा सीट पर भी बीजेपी ने एक आसान जीत दर्ज की है. बीजेपी प्रत्याशी चंद्रसिंह कनकसिंह राउलजी ने कांग्रेस उम्मीदवार को 35198 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है.

Advertisement
Godhra Seat Result Live Godhra Seat Result Live

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

गुजरात चुनाव के नतीजों में बीजेपी को प्रचंड जीत मिल गई है. कांग्रेस अपना सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए 20 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. हाई प्रोफाइल गोधरा सीट पर भी बीजेपी ने एक आसान जीत दर्ज की है. बीजेपी प्रत्याशी चंद्रसिंह कनकसिंह राउलजी ने कांग्रेस उम्मीदवार को 35198 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है.

5.00 PM- बीजेपी प्रत्याशी चंद्रसिंह कनकसिंह राउलजी ने गोधरा सीट पर बड़ी जीत दर्ज कर ली है.उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 35198 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है. कांग्रेस उम्मीदवार रश्मिता बेन दूसरे नंबर पर रहीं.

Advertisement

4.20 PM- इस हाई प्रोफाइल सीट पर शुरुआत से बीजेपी की बढ़त बनी हुई है, अब तक बीजेपी उम्मीदवार चंद्रसिंह कनकसिंह राउलजी के खाते में 84336 वोट आ चुके हैं.

12.38 PM- गोधरा में बीजेपी उम्मीदवार चंद्रसिंह कनकसिंह राउलजी एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं. अब तक की काउंटिंग में उन्हें 70043 वोट मिल गए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर चल रही कांग्रेस को 32082 वोट हासिल हुए हैं.

11.42 AM- गोधरा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी चंद्रसिंह कनकसिंह राउलजी ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है. अब तक की काउंटिंग में बीजेपी को 51082 वोट मिले हैं, तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 19490 वोट मिले हैं. तीसरे नंबर पर 6980 वोट के साथ आप चल रही है.

10.47 AM- चुनाव आयोग के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक इस समय बीजेपी प्रत्याशी को 3574 वोट मिल चुके हैं, वहीं कांग्रेस की रश्मिता बेन 2667 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं. आम आदमी पार्टी के राजेश भाई 817 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

Advertisement

10.30 AM- बीजेपी के चंद्रसिंह कनकसिंह राउलजी ने इस सीट पर अपनी बढ़त बना रखी है. वे कांग्रेस प्रत्याशी रश्मिता बेन से 10011 वोटों से आगे चल रहे हैं.

10.10 AM-  बीजेपी के चंद्रसिंह कनकसिंह राउलजी पांचवे राउंड की काउंटिंग के बाद 17900 मतों से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस की रश्मिता बेन दूसरे नंबर पर बनी हुई हैं. लेकिन वे बीजेपी प्रत्याशी से पिछड़ गई हैं.

गोधरा सीट इसलिए मायने रखती है क्योंकि यहां के बीजेपी प्रत्याशी चंद्रसिंह कनकसिंह राउलजी 2012, 2007 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं तो वहीं 1995 और 2017 में बीजेपी की टिकट से भी चुनाव जीता है. इस बार फिर वे बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में खड़े हुए हैं और बड़ी जीत दर्ज की. गोधरा सीट पर कुल 228379 मतदाता हैं, यहां पर पुरुष 115373 तो वहीं महिलाएं 113006 हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement