पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में सिलिगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ 26/237 पर मतदान के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया.बहस तेजी से धक्का-मुक्की में बदल गई. मौके पर मौजूद बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष भी घटना के गवाह बने. तैनात CAPF जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप कर भीड़ को नियंत्रित किया. हालात सामान्य होने के बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई और सुरक्षा बढ़ा दी गई.