पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बैरकपुर में जनसभा के दौरान नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हिंसा और अव्यवस्था को बढ़ावा मिला है और सरकार के पास विकास का कोई स्पष्ट विजन नहीं है. पीएम ने कहा कि अब ममता बनर्जी की सरकार मां, माटी, मानुष तक एक बार नहीं बोलती है.