राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ अनुसूचित जाति समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में नोटिस जारी किया है. आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है. चेतावनी दी गई है कि जवाब न मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.