पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद सियासी तनाव चरम पर पहुंच गया है, जहां ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पोस्टल बैलेट और EVM की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए है. कोलकाता के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पार्टी नेताओं ने धरना देते हुए आरोप लगाया कि बिना अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी के अंदर गतिविधियां हो रही थीं, जबकि चुनाव आयोग ने इन दावों को खारिज कर साफ किया कि सभी प्रक्रियाएं नियमों के तहत और पूरी सुरक्षा के साथ संचालित की जा रही हैं.