पश्चिम बंगाल के गोगहाट के बर्मा इलाके में भाजपा की प्रचार रैली के दौरान TMC और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई. दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए और वाहनों में तोड़फोड़ की गई. इसमें टीएमसी की महिला सांसद की गाड़ी को भी निशाना बनाया गया. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात काबू में किए.भाजपा उम्मीदवार प्रशांत दिगार की रैली को लेकर दोनों दलों ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और इलाके में तनाव बना हुआ है.