पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान EVM से छेड़छाड़ की शिकायतों पर चुनाव आयोग की टीम ने हाई-लेवल जांच शुरू कर दी है. 77 शिकायतें मिलने के बाद आयोग वेबकास्ट फुटेज और अधिकारियों की रिपोर्ट खंगाल रहा है. पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि जहां भी छेड़छाड़ की पुष्टि होगी, वहां री-पोलिंग कराई जाएगी. आयोग ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है.