पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है. इससे पहले वोटिंग 23 अप्रैल को हुई थी. वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी.

Advertisement
वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी. (Photo: ITG) वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:31 AM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज, 29 अप्रैल को हो रहा है. वहीं इससे पहले चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य में एक महीने से अधिक समय तक चले छापों के दौरान कुल 390 हथियार और 598 राउंड गोला‑बारूद बरामद किए गए हैं.

आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि इस दौरान लाइसेंस प्राप्त हथियारों को नियंत्रित करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं. अब तक 52,869 लाइसेंस प्राप्त हथियारों में से 41,706 हथियार जमा कराए जा चुके हैं.

Advertisement

उन्होंने बताया कि 15 मार्च से राज्यभर में शुरू हुई छापेमारी के दौरान 222.57 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक भी जब्त किए गए. अब तक कुल 390 हथियार और गोला‑बारूद बरामद किए गए हैं, जिनमें 1,348 क्रूड बम भी शामिल हैं.

वोटरों को लुभाने की कोशिशों को रोकने के लिए एजेंसियों ने 26 फरवरी से अब तक 532.88 करोड़ रुपये की जब्ती की है. इसमें नकदी, शराब, ड्रग्स, नशीले पदार्थ और मुफ्त बांटे जाने वाले सामान भी शामिल हैं.

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चुनाव वाले इलाकों में मल्टी‑लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है.

अनऑथराइज्ड पॉलिटिकल विज्ञापन को हटाने के लिए भी कदम लिए गए हैं. साथ ही आयोग ने बताया सार्वजनिक और निजी संपत्तियों पर डिफेसमेंट के मामलों को निपटाने के लिए राज्यभर में 23.49 लाख से अधिक डिफेसमेंट के मामलों को साफ किया गया है.

Advertisement

बता दें, पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को हुआ था, जबकि दूसरा चरण 29 अप्रैल को है. वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement