बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी का 'टेनिस कार्ड'? लिएंडर पेस को PM मोदी ने दी बड़ी जिम्मेदारी!

पश्चिम बंगाल चुनाव के शोर के बीच बीजेपी ने टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस के जरिए बड़ा दांव चला है. कोलकाता में बीजेपी दफ्तर पहुंचे पेस ने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें 2036 ओलंपिक की तैयारियों की अहम जिम्मेदारी सौंपी है. खुद को 'बंगाल का बेटा' बताते हुए पेस ने राज्य से युवाओं के पलायन पर दुख जताया और कहा कि वो पीएम के विजन के साथ देश सेवा के लिए तैयार हैं.

Advertisement
ओलंपिक की तैयारियों की कमान अब पेस के हाथ (Photo: X/BJP) ओलंपिक की तैयारियों की कमान अब पेस के हाथ (Photo: X/BJP)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

पश्चिम बंगाल में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और इसी बीच बीजेपी ने एक ऐसा दांव चला है जिसने सबको चौंका दिया है. टेनिस की दुनिया के दिग्गज लिएंडर पेस अब एक नई और बेहद अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. कोलकाता के बीजेपी दफ्तर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पेस ने साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक बहुत बड़ा मिशन सौंपा है. इसे चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा 'टेनिस कार्ड' माना जा रहा है.

Advertisement

लिएंडर पेस ने अपनी बात की शुरुआत कोलकाता से अपने जुड़ाव को लेकर की. उन्होंने कहा, 'मेरा जन्म इसी कोलकाता में हुआ है, यही मेरी मातृभूमि है. मेरी पढ़ाई-लिखाई से लेकर टेनिस का सफर, सब यहीं से शुरू हुआ. 80 के दशक में यहां खेलों के लिए सुविधाएं नहीं थीं, स्टेडियम तक नहीं थे, लेकिन आज चीजें बदल गई हैं.'

पीएम मोदी से मुलाकात और 2036 का मिशन

लिएंडर पेस ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें विशेष रूप से दिल्ली बुलाया था, जिसे उन्होंने अपने लिए एक बड़े सम्मान की बात बताया. पेस के मुताबिक, 'मोदी जी ने मुझे दिल्ली बुलाकर न सिर्फ एक बंगाली व्यक्ति को मान दिया, बल्कि युवाओं और खेलों को लेकर अपना विजन भी साझा किया. आज मैं उसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए आपके सामने खड़ा हूं.'

Advertisement

इसी विजन के तहत पीएम मोदी ने टेनिस स्टार को 2036 ओलंपिक की तैयारियों की एक बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है. इस नई पारी को लेकर पेस ने साफ कहा कि उनके भीतर देश की सेवा करने का पूरा जज्बा है और रास्ते में चाहे कितनी भी चुनौतियां आएं, वो अपने देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेस अपने पिता को याद कर भावुक भी हुए. उन्होंने बताया, 'मेरे पिता का सात महीने पहले निधन हो गया था, लेकिन उन्होंने मुझे एक संदेश दिया था कि तुम्हें देश के करोड़ों युवाओं की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए.'

इसके साथ ही उन्होंने बंगाल के मौजूदा हालात पर भी अपनी राय रखी. पेस ने कहा कि उन्हें बहुत दुख होता है जब वो बंगाल के युवाओं को नौकरी की तलाश में राज्य से बाहर जाते हुए देखते हैं. वो चाहते हैं कि बंगाल के युवाओं को यहीं मौके मिलें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement