Katihar Chunav Result: कटिहार से पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर ने दर्ज की बड़ी जीत, VIP प्रत्याशी को 22 हजार वोटों से हराया

कटिहार से एक बार फिर पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने 22154 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ कुमार अग्रवाल को शिकस्त दी है. इस चुनाव में तारकिशोर प्रसाद को कुल एक लाख 255 वोट मिले जबकि सौरव अग्रवाल को 78 हजार 101 वोट मिले.

Advertisement
तारकिशोर ने सौरभ अग्रवाल को दी पटखनी (Photo: ITG) तारकिशोर ने सौरभ अग्रवाल को दी पटखनी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • कटिहार,
  • 14 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

Katihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और कटिहार से पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने 22154 वोटों के अंतर से विपक्षी उम्मीदवार सौरभ कुमार अग्रवाल को शिकस्त दी है. इस चुनाव में तारकिशोर प्रसाद को कुल एक लाख 255 वोट मिले जबकि सौरव अग्रवाल को 78 हजार 101 वोट मिले.

कटिहार से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने 15वें राउंड के बाद 11382 वोटों की बनाई बढ़त, अब तक मिले 59911 वोट, सौरभ अग्रवाल पिछड़े, 48529 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर

Advertisement

- कटिहार में तारकिशोर प्रसाद और सौरभ अग्रवाल के बीच कांटे की टक्कर, पूर्व डिप्टी सीएम ने 748 वोटों की बनाई बढ़त

- शुरुआती रुझानों में कटिहार से तारकिशोर प्रसाद निकले आगे

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

- कटिहार में वोटों की गिनती शुरू, खुल गए ईवीएम मशीन

क्या जीत का पंच लगा पाएंगे बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद

कटिहार में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटेदार है. तारकिशोर प्रसाद के सामने महागठबंधन की सहयोगी वीआईपी के सौरभ अग्रवाल मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं. उधर आम आदमी पार्टी से राजेश गुरनानी, और जन सुराज की ओर से गाजी शरीक मैदान में हैं, जिससे मुकाबला और भी पेचीदा हो गया है. इस बार वोटों की बिखराव की संभावना बढ़ गई है.

साल 2020 के चुनाव में कटिहार सदर सीट पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की थी. उस वक्त तारकिशोर प्रसाद ने आरजेडी के राम प्रकाश महतो को 8 हजार से अधिक वोटों से हराया था लेकिन बदलते राजनीतिक समीकरणों, नए चेहरों और एनडीए के अंदरूनी खींचतान की वजह से इस बार लड़ाई पहले से कहीं अधिक रोमांचक और अनिश्चित हो गई है.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »