Advertisement

Exit Poll Result 2026 LIVE: बंगाल में बड़ा उलटफेर! एग्जिट पोल में बीजेपी को 192 सीटों का अनुमान

aajtak.in | नई दिल्ली | 30 अप्रैल 2026, 6:43 PM IST

Assembly Election Exit Poll 2026 LIVE Updates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े लगातार आ रहे हैं. अंतिम नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा.

बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल (File Photo: ITG)

Assembly Election Exit Poll 2026 LIVE Updates: पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अलग-अलग चरणों में हुए मतदान में करोड़ों मतदाताओं ने हिस्सा लिया और अब सभी की नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं. चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद आज शाम इन सभी राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने शुरू होंगे. 

ये एग्जिट पोल आधिकारिक नतीजों से पहले एक शुरुआती तस्वीर पेश करते हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस राज्य में किस पार्टी को बढ़त मिल रही है. इन चुनावों में पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग हुई, जबकि तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में भी अलग-अलग तारीखों पर मतदान कराया गया. 

29 अप्रैल को कुछ प्रमुख एजेंसियों जैसे Axis My India, Matrize और People’s Pulse ने शुरुआती अनुमान जारी किए थे, जिनमें तमाम राज्यों के रुझान सामने आए थे. आज Today’s Chanakya अपने एग्जिट पोल जारी कर रहा है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान होते हैं और कई बार ये वास्तविक नतीजों से अलग भी हो सकते हैं. पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी.

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए LIVE पेज पर बने रहें.

6:39 PM (22 मिनट पहले)

Bengal Exit Poll Result: बंगाल में बीजेपी को बड़ी बढ़त! एग्जिट पोल में 190+ सीटों का अनुमान

Posted by :- Sakib

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में बीजेपी को भारी बढ़त मिलती दिख रही है. अनुमान के मुताबिक, बीजेपी को 192 सीटें मिल सकती हैं, जो उसे स्पष्ट बहुमत की स्थिति में रखती हैं. वहीं, TMC+ गठबंधन को 100 सीटों पर सिमटता दिखाया गया है, जिससे सत्ता की राह उसके लिए मुश्किल नजर आ रही है. अन्य दलों के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं. 

 

6:34 PM (26 मिनट पहले)

West Bengal Exit Poll Result: बंगाल में बीजेपी की बड़ी बढ़त! एग्जिट पोल में 48% वोट शेयर का अनुमान

Posted by :- Sakib

टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में वोट शेयर के स्तर पर बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है. अनुमान है कि बीजेपी को 48% वोट मिल सकते हैं, जो उसे स्पष्ट बढ़त दिलाते हैं.

वहीं, TMC+ गठबंधन को 38% वोट मिलने का अनुमान है, जिससे वह दूसरे स्थान पर नजर आ रहा है. अन्य दलों के हिस्से में करीब 14% वोट जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: बंगाल में ‘खेला’, तमिलनाडु में विजय, केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत

6:29 PM (32 मिनट पहले)

Tamil Nadu Exit Polls: किस पार्टी को कितना वोट शेयर? 'टुडेज़ चाणक्य' ने बताया

Posted by :- Sakib

'टुडेज़ चाणक्य' ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु में DMK की वापसी होगी और 234 सीटों वाली विधानसभा में उसे ज़बरदस्त 125 सीटें मिलेंगी. पोलस्टर के मुताबिक, MK स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी को 39 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद है, जिसमें तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी या कमी हो सकती है.

पोलस्टर के मुताबिक, अभिनेता-राजनेता विजय की TVK राज्य में एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभर सकती है, जिससे विपक्षी AIADMK-BJP गठबंधन की चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुँच सकता है, न कि DMK को.

विजय को 63 सीटें मिलने की संभावना है, जिसमें 11 सीटों की बढ़ोतरी/कमी संभव है। विजय को 30% वोट मिलने की संभावना है. यह चुनाव AIADMK-बीजेपी गठबंधन के लिए निराशाजनक साबित हो सकता है, क्योंकि पोलस्टर ने 45 सीटों (11 सीटों की बढ़ोतरी/कमी संभव) और 27 प्रतिशत संभावित वोट शेयर का अनुमान लगाया है.

 
6:05 PM (56 मिनट पहले)

Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु में DMK की बढ़त बरकरार, टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में 125 सीटों का अनुमान

Posted by :- Sakib

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में DMK+ गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है. अनुमान के मुताबिक, DMK+ को 125 सीटें मिल सकती हैं, जो उसे सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में रखती हैं. वहीं, TVK को 63 सीटों के साथ एक बड़ी ताकत के रूप में उभरते दिखाया गया है. AIADMK+ को 45 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है.

 

Advertisement
6:04 PM (57 मिनट पहले)

Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु में DMK को बढ़त, TVK की दमदार एंट्री से त्रिकोणीय मुकाबला

Posted by :- Sakib

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में दिलचस्प मुकाबले के संकेत मिल रहे हैं. टुडेज चाणक्या के वोट शेयर अनुमान के मुताबिक, DMK+ को 39% वोट मिल सकते हैं, जिससे वह सबसे आगे नजर आ रही है. वहीं, TVK 30% वोट के साथ मजबूत चुनौती देती दिख रही है, जिससे चुनाव त्रिकोणीय हो गया है. AIADMK+ को 27% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में करीब 4% वोट जा सकते हैं. 


 

5:53 PM (एक घंटा पहले)

Kerala Exit Poll Result: केरल में कांटे की टक्कर, टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में UDF को मामूली बढ़त

Posted by :- Sakib

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में मुकाबला बेहद करीबी नजर आ रहा है. टुडेज चाणक्या के वोट शेयर अनुमान के मुताबिक, UDF को 40% वोट मिल सकते हैं, जो उसे हल्की बढ़त दिलाते दिख रहे हैं. वहीं, LDF को 38% वोट मिलने का अनुमान है, जिससे दोनों के बीच कड़ा मुकाबला बनता दिख रहा है. बीजेपी+ को 20% वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि अन्य दलों के हिस्से में करीब 2% वोट जा सकते हैं. 

 

5:45 PM (एक घंटा पहले)

Assam Exit Poll: असम में NDA की प्रचंड बढ़त, टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में 100+ सीटों का अनुमान

Posted by :- Sakib

असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में NDA की बड़ी जीत के संकेत मिल रहे हैं. टुडेज चाणक्या के अनुमान के मुताबिक, बीजेपी+ गठबंधन को 102 सीटें मिल सकती हैं, जो स्पष्ट बहुमत की ओर इशारा करती हैं. वहीं, कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 23 सीटों पर सिमटता दिखाया गया है, जबकि अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है. ये आंकड़े बताते हैं कि राज्य में NDA की पकड़ मजबूत बनी हुई है और विपक्ष पिछड़ता नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ें: असम में बीजेपी की हैट्रिक? हिमंता बिस्वा सरमा का करिश्मा समझिए

5:35 PM (एक घंटा पहले)

Assam Exit Poll: असम में एनडीए को 50 फीसदी वोट का अनुमान

Posted by :- Sakib

असम को लेकर टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में NDA को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. सर्वे में असम के अंदर NDA को करीब 50% वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है. असम में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा था, जहां सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद जताई जा रही थी. 


 

5:28 PM (एक घंटा पहले)

Exit Poll Result Live: 2026 में 226 का आंकड़ा पार करेंगे, ममता बनर्जी का बड़ा संदेश

Posted by :- Sakib

पश्चिम बंगाल में ज़्यादातर चुनावी जानकारों के बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान लगाने के बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार और भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी.

सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो के ज़रिए, तृणमूल प्रमुख ने कहा, "मैं आपको भरोसा दिलाती हूं, तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी. हम 2026 में 226 का आंकड़ा पार करेंगे."

उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी जानकारों ने भारतीय जनता पार्टी के दबाव में आकर अपने आंकड़े जारी किए हैं.