पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में अब एक हफ्ते का समय भी नहीं बचा है. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से बतौर तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से टीएमसी की सीधी टक्कर है. भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी के गढ़ में सत्ता हासिल करना चाहती है. ममता बनर्जी 3 बार से पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री हैं. 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी.
23 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर और पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को बंगाल की
142 सीटों पर मतदान होगा. सभी राज्यों के चुनावी नतीजे 4 मई को घोषिक किए जाएंगे
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी गर्मी बढ़ गई है. मक्कल निधि मय्यम (MNM) के प्रमुख और प्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन आज (शुक्रवार), 17 अप्रैल को चेन्नई में डीएमके के युवा नेता और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के समर्थन में प्रचार करेंगे. रोड शो दोपहर 3 बजे शुरू होगा. यह प्रचार अभियान DMK गठबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. बता दें कि कमल हासन लंबे समय से DMK और उसके सहयोगी दलों के साथ खड़े हैं. उन्होंने पहले भी कई मौकों पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन का साथ दिया है.
बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्रीय जांच एजेंसियां एक्टिव हैं. आयकर विभाग (IT) ने आज (शुक्रवार) सुबह रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक देवाशीष कुमार के दो ठिकानों पर छापेमारी की. आयकर अधिकारी सुबह 6 बजे उनके मनोहरपुरकुर रोड स्थित घर और मोतीलाल नेहरू रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. बता दें कि देवाशीष कुमार रासबिहारी सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं. हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें जमीन घोटाले के मामले में समन भेजा था. चुनाव की बात करें तो रासबिहारी विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा. बीजेपी ने इस सीट पर लेखक स्वपन दासगुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. छापेमारी की खबर मिलते ही देवाशीष कुमार के घर के बाहर TMC कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है.
तमिलनाडु में वोटिंग की तारीख (23 अप्रैल) नजदीक आते ही सियासी तपिश बढ़ने लगी है. एक ही फेज में 234 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर जैसे-जैसे चेन्नई की गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है. इस बार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां महिला मतदाताओं को साधने में जुटी हैं. एक तरफ कल्याणकारी योजनाएं, तो दूसरी तरफ प्रतिनिधित्व की राजनीति. संसद में महिला सशक्तिकरण की बात हो रही है, जबकि चेन्नई की सड़कों पर विरोध दिख रहा है. यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर..
केरलम का अगला CM कौन? नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस में कलह, केसी वेणुगोपाल को लेकर तेज हुई लॉबिंग
9 अप्रैल को पहले चरण में असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान संपन्न हो चुका है. जबकि 23 अप्रैल को तमिलनाडु के साथ पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं, 29 अप्रैल को बंगाल में दूसरे चरण का मतदान होगा.
निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से 15 मार्च 2026 को घोषित शेड्यूल के मुताबिक, इस साल अप्रैल में पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की कुल 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को झटका लगा है. बंगाल के अल्पसंख्यक बहुल मुर्शिदाबाद जिले की जलांगी विधानसभा सीट से तीन बार के अनुभवी टीएमसी विधायक अब्दुर रज्जाक ने गुरुवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. इस बार टिकट न दिए जाने की नाराजगी के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया.