UP Board: 10वीं-12वीं की 3 करोड़ कॉपियां होंगी चेक, जानें कब आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 5 मई से शुरू करेगा. जानें- कब जारी किए जाएंगे परिणाम. यहां पढ़ें पूरी जानकारी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

UP Board 10th-12th Result 2020: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं. अब छात्र-छात्राओं को परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEC) ने कहा कि 5 मई 2020 से यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड 5 मई से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. मूल्यांकन की प्रकिया दोनों कक्षाओं (10वीं और 12वीं) के लिए शुरू की जाएगी. यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने 1 मई, 2020 को कहा कि तीन करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है. यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए लगभग 56 लाख छात्र उपस्थित हुए थे.

Advertisement

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

उन्होंने कहा, मूल्यांकन प्रक्रिया 25 मई 2020 तक समाप्त होने की संभावना है, और इसके परिणाम जारी किए जाएंगे. इसलिए, हम उम्मीद कर रहे हैं कि बोर्ड जून के पहले सप्ताह तक कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देख सकते हैं. नियमित अपडेट के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in देखते रहें.

आपको बता दें, नरेंद्र मोदी सरकार ने तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ा दिया है. जहां पहले 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया था, वहीं अब 17 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement