UP: बरेली कॉलेज में आए भगवा रंग के बैग, छात्रों ने किया हंगामा

बैग का रंग भगवा हो जाने पर छात्रों ने किया हंगामा, दी बैगों में आग लगाने की धमकी.

Advertisement
भगवा रंग के बैग भगवा रंग के बैग

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में उनकी कुर्सी-सोफा का रंग पहले सरकारी इमारतों पर चढ़ा, अब भगवा रंग बरेली के एक कॉलेज तक पहुंच गया है. यहां छात्रों को बांटने के लिए आए स्कूली बैगों का रंग भगवा किए जाने का मामला सामने आया है. बैगों का रंग देखकर छात्रों के एक गुट ने हंगामा किया और बैगों में आग लगाने की धमकी दी.

Advertisement

दरअसल, बरेली कॉलेज में इस बार सेल्फ फाइनेंस कोर्स के छात्रों को बांटने के लिए भगवा रंग के बैग आए हैं. भगवा बैग कॉलेज में आते ही उसका विरोध भी शुरू हो गया है. बरेली कॉलेज में रविवार को छात्रों के दो गुट पहुंचे और दोनों ने जमकर हंगामा किया.  दोनों गुटों ने प्राचार्य का घेराव किया.

समाजवादी छात्र सभा ने भगवा रंग के बैग बांटे जाने का विरोध किया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भगवा बैग बांटे जाने का समर्थन किया. हंगामा बढ़ता देख कॉलेज में पुलिस को बुलाना पड़ गया, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही छात्रों का आक्रोश ज्यादा बढ़ गया. समाजवादी छात्र सभा की मांग है कि बैग का रंग बदला जाए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे सभी बैगों में आग लगा देंगे.

बता दें, छात्र सभा का कहना है कि हर बार नीले रंग का बैग छात्रों को दिए जाते थे, लेकिन इस बार भगवा रंग का बैग दिए जा रहे है. बरेली कॉलेज के बीबीए, बीसीए, एमलिब, बीलिब और डिप्लोमा कोर्स समेत सभी सेल्फ फाइनेंस कोर्स के छात्रों को हर साल कॉलेज की तरफ से बैग दिया जाता है. अब तक नीले रंग का बैग छात्रों को दिया जाता था, लेकिन इस सत्र में बैग का रंग भगवा कर दिया गया है. जब इसकी भनक समाजवादी छात्र सभा को लगी तो छात्र सभा ने इसका विरोध शुरू कर दिया है.

Advertisement

सरकारी फरमान तामील करने को विवश प्राचार्य अजय शर्मा ने कहा, "हर साल बच्चों को बैग दिए जाते हैं, इस बार भी बैग देने के लिए मंगाए गए हैं. केवल विरोध के लिए विरोध किया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement