29 देशों को पीछे छोड़ अर्जुन भाटी बने गोल्‍फ के चैंपियन

14 साल के अर्जुन भाटी बने गोल्‍फ के उस्‍ताद, जीती जूनियर गॉल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप की ट्रॉफी...

Advertisement
Arjun Bhati (Photo- ANI) Arjun Bhati (Photo- ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

जुनून और जज्बा हो तो क्या कुछ हासिल नहीं कर सकते. ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर वैली स्कूल के छात्र अर्जुन भाटी ने मलेशिया में आयोजित "यूएस किड्स जूनियर गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2018" में जीत हासिल कर ली है. उन्होंने अमेरिका के एक्सल मोहरू को 3 शॉट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया है. इस प्रतियोगिता में 29 देशों ने भाग लिया था. बता दें, अर्जुन की उम्र अभी 14 साल है.

Advertisement

न्यूज एंजेसी ANI को इंटरव्यू देते हुए- अर्जुन ने कहा- "मैं दुनिया का नंबर 1 गोल्फर बनना चाहता हूं और भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाना चाहता हूं.  बता दें, जब अर्जुन से पूछा गया कि उसे गोल्‍फ खेलने की प्रेरणा कहां से मिली तो उसने कहा कि उसके घर के पास गोल्‍फ कोर्स है और वहां लोगों को गोल्‍फ खेलता देख उसने भी गोल्‍फ खेलने का सोचा.

(फोटो- ANI)

बता दें कि इस गेम के लिए अर्जुन काफी मेहनत करते हैं. वे हमेशा अपने गेम पर फोकस रखते हैं. जहां तक पसंद की बात है तो अर्जुन को सचिन तेंदुलकर अच्‍छे लगते हैं. पर उन्‍हें क्रिकेट ज्‍यादा पसंद नहीं. वह तो बस गोल्‍फ ही देखते हैं, वही खेलते हैं और उसी में आगे बढ़ना चाहते हैं. आपको बता दें, इससे पहले साल 2016 में अर्जुन भाटी मलेशिया में किड्स गोल्‍फ वर्ल्‍ड चैंपियनशिप जीती थी. अर्जुन ने 21 देशों के से आए प्रतियोगियों को हराया था.

Advertisement

(फोटो- ANI)

जहां तक ओलंपिक खेलने का सवाल है तो उसके लिए अर्जुन अभी से तैयार हैं. वह कहते हैं, 'मुझे पता है कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर गोल्‍फ खेलने में कई चैलेंज हैं. पर मैं इसके लिए तैयार हूं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement