UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2021: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट जल्द जारी होने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किए जा सकते हैं. बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, मगर संभव है कि आज 21 जुलाई को कोई घोषणा की जाएगी. जानकारी दी गई है कि 10वीं और 12वीं के लगभग 56 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाना है.
चूंकि इस वर्ष परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई हैं, इसलिए इस वर्ष मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. बोर्ड ने स्टूडेंट्स का रिजल्ट इंटरनल मार्किंग के आधार पर तैयार किया गया है. यूपी बोर्ड ने CBSE से अलग अपनी मार्किंग स्कीम तैयार की है जिसके अनुसार 10वीं का रिजल्ट 9वीं के नंबरों के आधार पर और 12वीं का रिजल्ट 10वीं, 11वीं और 12वीं के नंबरों के आधार पर तैयार किया गया है.
12वीं के स्टूडेंट्स के रोल नंबर अभी तक जारी नहीं किए गए हैं और न ही कोई जानकारी जारी की गई है. यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए लगभग 27 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं. बोर्ड जल्द ही इन स्टूडेंट्स के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने वाला है.
बोर्ड ने 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए रोल नंबर सर्च करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है. जो छात्र 10वीं क्लास में रजिस्टर्ड हैं, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रोल नंबर डाउनलोड कर लें. रोल नंबर की मदद से छात्र अपना रिजल्ट देख पाएंगे.
बोर्ड ने 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए अपने रोल नंबर डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है मगर 12वीं के छात्रों के रोल नंबर अभी जारी नहीं किए गए हैं. संभव है कि बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पहले जारी करे और 12वीं के एग्जाम रिजल्ट बाद में जारी किए जाएं. रिजल्ट डेट की घोषणा के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आधिकारिक वेबसाइट upmsp.up.nic.in पर किस दिन रिजल्ट चेक किए जा सकेंगे.
स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर का उपयोग करके यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in से देख सकेंगे. इसके अलावा रिजल्ट अन्य प्राइवेट रिजल्ट होस्टिंग वेबसाइट indiaresults.com और examresults.net पर भी जारी किया जाएगा. हालांकि, रिजल्ट का लिंक सबसे पहले AajTak एजुकेशन पर रिलीज़ होगा. छात्र दिए गए लिंक पर अपना रिजल्ट सबसे पहले और आसानी से चेक कर सकेंगे.
यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है. Digilocker अकाउंट में लॉग इन करके छात्र अपनी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और स्किल सर्टिफिकेट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक सीधे पहुंच सकते हैं. अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स Digilocker में सेव कर सकते हैं.
बोर्ड द्वारा मार्किंग फॉर्मूला तैयार करने से पहले, अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने मांग की थी कि रद्द बोर्ड परीक्षाओं के लिए कोई मार्कशीट जारी नहीं की जानी चाहिए. उनका कहना था कि इस तरह की मार्कशीट स्कूलों को अपने छात्रों को अधिकतम अंक देने के लिए प्रोत्साहित करेगी ताकि लोगों में यह धारणा बने कि उनके संस्थान के छात्रों ने टॉप किया है.
बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें महामारी की स्थिति काबू में आने के बाद परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. ऐसे छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बाद अपने स्कूल के माध्यम से ऑप्शनल एग्जाम के लिए अप्लाई करना होगा.
2020 में पहली बार यूपी बोर्ड ने छात्रों को ई-मार्कशीट जारी करने का फैसला किया था. शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि COVID-19 महामारी के कारण मार्कशीट को प्रिंट करना मुश्किल था, इसलिए छात्रों को ई-मार्कशीट जारी करने का फैसला किया गया था. बाद में, जब COVID-19 की स्थिति में सुधार हुआ, तब छात्रों को मार्कशीट की फिजिकल कॉपी बांटी गई थीं.
बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष रद्द कर दी गई थीं इसलिए छात्रों का मूल्यांकन उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इस साल, कक्षा 10 के लिए रिजल्ट 50-50 के फार्मूले के आधार पर तैयार किया गया है, जहां 50 प्रतिशत नंबर कक्षा 9वीं के फाइनल रिजल्ट के आधार पर दिए गए हैं और शेष 50 प्रतिशत 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के आधार पर दिए गए हैं.
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए 56,03,813 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से लगभग 29 लाख स्टूडेंट्स कक्षा 10 के हैं जबकि लगभग 27 लाख स्टूडेंट्स कक्षा 12 के हैं. बोर्ड ने छात्रों का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया है.
चूंकि बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं, इसलिए छात्रों का मूल्यांकन उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इस साल, कक्षा 10 के लिए रिजल्ट 50-50 के फार्मूले के आधार पर तैयार किया गया है, जहां 50 प्रतिशत नंबर कक्षा 9वीं के फाइनल रिजल्ट के आधार पर दिए गए हैं और शेष 50 प्रतिशत 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के आधार पर दिए गए हैं.
यूपी बोर्ड इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट AajTak एजुकेशन पर भी उपलब्ध होगा. छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आजतक एजुकेशन के रिजल्ट पेज पर जाना होगा और अपने रोल नंबर की मदद से इस पेज पर लॉगिन कर अपना रिजल्ट डाउनलोड करना होगा.
यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा ने अभी तक बोर्ड रिजल्ट की डेट की घोषणा नहीं की है. बोर्ड ने रिजल्ट डेट के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है मगर संभव है कि यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट डेट की घोषणा आज 21 जुलाई को कर दी जाए.
इस वर्ष कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं. अधिकांश बोर्ड अपनी परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं और रिजल्ट पिछले रिकॉर्ड के आधार पर तैयार किया जा रहा है. इसी कारण इस वर्ष रिजल्ट में काफी बदलाव भी हैं. रिजल्ट के साथ मेरिट और टॉपर्स जारी नहीं किए जाएंगे.
जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें महामारी की स्थिति काबू में आने के बाद परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि ऐसे छात्रों को रिजल्ट जारी होने के बाद अपने स्कूल के माध्यम से ऑप्शनल एग्जाम के लिए अप्लाई करना होगा.
बोर्ड ने 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए अपने रोल नंबर डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है मगर 12वीं के छात्रों के रोल नंबर अभी जारी नहीं किए गए हैं. संभव है कि बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पहले जारी करे और 12वीं के एग्जाम रिजल्ट बाद में जारी किए जाएं. रिजल्ट डेट की घोषणा के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आधिकारिक वेबसाइट upmsp.up.nic.in पर किस दिन रिजल्ट चेक किए जा सकेंगे.