Advertisement

UP Board 12th Result 2026 Live: यूपी की 'साधारण' बेटियां ने असाधारण अंक पाकर रचा इतिहास, 12वीं में श‍िखा वर्मा ने क‍िया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

आनंद राज | प्रयागराज/नई दिल्ली | 23 अप्रैल 2026, 4:52 PM IST

UPMSP UP Board 12th Result 2026 Live Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् आज इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल 12वीं में श‍िखा वर्मा टॉपर बनी हैं, यहां टॉपर लिस्ट और रि‍जल्ट से जुड़ी हर अपडेट के ल‍िए aajtak.in के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, श‍िखा वर्मा ने क‍िया टॉप

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज साल 2026 की इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित हो गया है. बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से प्रयागराज स्थित मुख्यालय से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषणा कर दी गई है. इस साल 12वीं की परीक्षा में लगभग 24.79 लाख छात्र शामिल हुए थे, जो अब बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे थे.

बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया है. परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित की गई थी और कॉपियों की जांच 4 अप्रैल तक पूरी कर ली गई थी. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे.

aajtak.in पर भी चेक कर पाएंगे र‍िजल्ट 
हर साल की तरह इस साल भी  aajtak.in रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्ल‍िक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 

भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में छात्र DigiLocker (results.digilocker.gov.in), Umang ऐप और SMS सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं. पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड आज टॉपर्स की लिस्ट और जिलेवार प्रदर्शन के आंकड़े भी साझा करेगा.

4:37 PM (43 मिनट पहले)

यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स के नाम देखें

Posted by :- Mansi Mishra

यहां हम आपको यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा के टॉपर्स की ल‍िस्ट दे रहे हैं. 

4:12 PM (एक घंटा पहले)

किसने किया टॉप?

Posted by :- Nivedita

यूपी बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.60% हासिल कर सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया है.

4:11 PM (एक घंटा पहले)

ऐसे चेक करें रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in , results.digilocker.gov.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

4:09 PM (एक घंटा पहले)

यूपी बोर्ड 10वीं में 90 और 12वीं में 80 फीसदी पास

Posted by :- Nivedita

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है.यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 90.42 प्रतिशत रहा जबकि यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 80.38 प्रतिशत रहा. 

Advertisement
4:03 PM (एक घंटा पहले)

प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

Posted by :- Nivedita

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. 

.
3:49 PM (एक घंटा पहले)

UP Board Result: बुकमार्क कर लें aajtak.in का लिंक 

Posted by :- Mansi Mishra

हर साल की तरह इस साल भी  aajtak.in रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्ल‍िक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

3:48 PM (एक घंटा पहले)

UP Board Class 12th Result 2026: बस 12 मिनट और... 

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट को स‍िर्फ 12 मिनट बचे हैं. जैसे ही र‍िजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, बोर्ड की आधिकारिक साइट पर भारी लोड बढ़ सकता है. छात्र बिना किसी 'बफरिंग' के र‍िजल्ट देखने के लिए aajtak.in के डायरेक्ट लिंक को अभी बुकमार्क कर लें.

3:44 PM (एक घंटा पहले)

UP Board Class 12th Result Live: सीएम योगी का मेधावियों के लिए 'गिफ्ट कार्ड' तैयार

Posted by :- Mansi Mishra

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि र‍िजल्ट आते ही टॉपर्स के घर जाकर उन्हें बधाई दी जाए. मेधावियों को नकद पुरस्कार, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा र‍िजल्ट के साथ संभव है.

3:27 PM (एक घंटा पहले)

UP Board Class 12th Result 2026: स्क्रूटनी के लिए कल से खुल सकती है विंडो

Posted by :- Mansi Mishra

जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए बोर्ड कल यानी 24 अप्रैल से ही स्क्रूटनी की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है. इसके लिए आपको बोर्ड की वेबसाइट पर फीस जमा करनी होगी.

Advertisement
3:15 PM (2 घंटे पहले)

UPMSP UP Board 12th Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस में र‍िजल्ट की 'हार्ड कॉपी' भी होगी जारी

Posted by :- Mansi Mishra

सचिव भगवती सिंह र‍िजल्ट की सीडी (CD) और बुकलेट मीडिया के साथ साझा करेंगे. इसमें र‍िजल्ट का पूरा सांख्यिकीय डेटा (Statistical Data) होगा, छात्र जिससे रिजल्ट का पूरा गण‍ित समझ सकेंगे. 

2:48 PM (2 घंटे पहले)

UP Board Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मंच तैयार, सचिव भगवती सिंह करेंगे संबोधित

Posted by :- Mansi Mishra

प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय के सभागार में मंच सज चुका है. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ठीक शाम 4 बजे र‍िजल्ट का डेटा 'अनलॉक' करेंगे. इसी के साथ इंटरमीडिएट के 24.79 लाख छात्रों का र‍िजल्ट लाइव हो जाएगा.
 

2:44 PM (2 घंटे पहले)

UPMSP Class 12th Result: फेल होने वाले छात्रों के लिए 'कम्पार्टमेंट' का विकल्प

Posted by :- Mansi Mishra

अगर आज र‍िजल्ट आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता, तो निराश न हों. बोर्ड उन छात्रों के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा का आयोजन जुलाई में करेगा जो एक या दो विषयों में फेल होंगे. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना है.

2:06 PM (3 घंटे पहले)

UPMSP UP Board 12th Result: आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स, किसका पलड़ा भारी?

Posted by :- Mansi Mishra

अक्सर देखा गया है कि साइंस स्ट्रीम के छात्र टॉपर्स की लिस्ट में ज्यादा होते हैं, लेकिन आर्ट्स के छात्र भी अब 95%+ स्कोर कर कड़ी टक्कर दे रहे हैं. शाम 4 बजे यह साफ हो जाएगा कि इस साल किस स्ट्रीम ने बाजी मारी है और किस विषय में छात्रों ने सबसे ज्यादा अंक बटोरे हैं.

1:57 PM (3 घंटे पहले)

UP Board Result डिजिलॉकर से चेक करें रिजल्ट 

Posted by :- Mansi Mishra

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब स‍िर्फ दो घंटे बचे हैं. लाखों छात्रो और उनके अभ‍िभावकों की धड़कनें तेज हो रही हैं. आपके ल‍िए इस बार रिजल्ट चेक करने के ल‍िए डिजिलॉकर का माध्यम भी है जहां से आप सीधे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. 

 

Advertisement
1:43 PM (3 घंटे पहले)

UPMSP Class 12th Result: 4 बजे ही क्यों आता है रिजल्ट?

Posted by :- Mansi Mishra

छात्र अक्सर पूछते हैं कि र‍िजल्ट शाम को ही क्यों आता है? बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, सुबह के वक्त डेटा अपलोडिंग और सर्वर टेस्टिंग का काम चलता है ताकि शाम को भारी ट्रैफिक के दौरान वेबसाइट क्रैश होने का खतरा न्यूनतम रहे.

1:06 PM (4 घंटे पहले)

UP Board Class 12th Result 2026: प्रोविजनल मार्कशीट का कहां कर सकते हैं यूज 

Posted by :- Mansi Mishra

आज शाम छात्र जो मार्कशीट डाउनलोड करेंगे, वह 'प्रोविजनल' होगी. इसका उपयोग कॉलेज एडमिशन और अन्य फॉर्म भरने के लिए किया जा सकता है. ओरिजिनल मार्कशीट आपको आपके स्कूल से र‍िजल्ट के 10-15 दिनों बाद मिलेगी, जिस पर स्कूल के प्रधानाचार्य की मुहर होगी.

12:43 PM (4 घंटे पहले)

UP Board Class 12th Result Live: 1.53 लाख शिक्षकों ने जांची 2.85 करोड़ कॉपियां

Posted by :- Mansi Mishra

इस साल यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन में भी र‍िकॉर्ड बनाया है. 1.53 लाख से अधिक परीक्षकों ने महज 12 दिनों में करोड़ों कॉपियां जांची हैं. इसी फुर्ती की वजह से र‍िजल्ट पिछले साल की तुलना में दो दिन पहले ही जारी किया जा रहा है. 4 बजे यह मेहनत अंकों के रूप में स्क्रीन पर होगी.

12:36 PM (4 घंटे पहले)

UP Board Class 10th 12th Result: टॉपर्स के लिए योगी सरकार का 'गिफ्ट प्लान' तैयार

Posted by :- Mansi Mishra

सूत्रों के मुताबिक, इस साल भी राज्य स्तर के टॉपर्स को नकद इनाम, लैपटॉप और उनके नाम पर गांव में पक्की सड़क बनाने जैसे सम्मान दिए जा सकते हैं. जिला स्तर के मेधावियों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा आज शाम र‍िजल्ट के साथ संभव है.

12:35 PM (4 घंटे पहले)

UP Board Result 2026: क्या फिर बेटियां रचेंगी इतिहास?

Posted by :- Mansi Mishra

पिछले सालों के ट्रेंड्स बताते हैं कि 12वीं में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से कहीं बेहतर रहा है. 2025 में छात्राओं का पास प्रतिशत करीब 88% था. आज दोपहर की चर्चाओं में यही सवाल है कि क्या इस साल भी लड़कियां टॉप-10 की लिस्ट में अपना दबदबा बनाए रखेंगी?

Advertisement
12:15 PM (5 घंटे पहले)

UP Board Result Live: वेबसाइट स्लो हो तो ये 'डायरेक्ट लिंक' आएगा काम

Posted by :- Mansi Mishra

र‍िजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र एक साथ लॉगिन करेंगे, जिससे आधिकारिक साइट पर लोड बढ़ सकता है. छात्र वैकल्पिक तौर पर upresults.nic.in और aajtak.in जैसे पोर्टल्स पर भी अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे. इन लिंक्स को अभी अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लें.

UP Board Class 10th Result
UP Board Class 12th Result

12:08 PM (5 घंटे पहले)

UP Board Result: aajtak.in पर भी चेक कर पाएंगे र‍िजल्ट 

Posted by :- Mansi Mishra

हर साल की तरह इस साल भी  aajtak.in रिजल्ट होस्ट कर रहा है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्ल‍िक करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट


 

12:01 PM (5 घंटे पहले)

UP Board Result: प्रयागराज मुख्यालय में हलचल तेज, कुछ ही घंटों का इंतजार

Posted by :- Mansi Mishra

प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद् के मुख्यालय में र‍िजल्ट घोषणा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. दोपहर 2 बजे के बाद से ही वरिष्ठ अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा. बोर्ड सचिव भगवती सिंह ठीक शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लैपटॉप खोलेंगे और र‍िजल्ट का लिंक एक्टिव करेंगे.

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने का डर खत्म! 'aajtak.in' पर एक क्लिक में देखें अपना स्कोरकार्ड, यहां हैं लिंक 

11:19 AM (6 घंटे पहले)

UPMSP UP Board 12th Result: एडमिट कार्ड अभी से ढूंढ कर रखें

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और सेंटर कोड की जरूरत होगी. ऐन वक्त पर हड़बड़ी से बचने के लिए इसे अभी से अपने पास रख लें. 4 बजते ही लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा.

10:12 AM (7 घंटे पहले)

UP Board Result 2026: उमंग ऐप पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक

Posted by :- Mansi Mishra

भारत सरकार के UMANG ऐप पर भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट लाइव स्ट्रीम होगा. छात्र ऐप के 'All Services' सेक्शन में जाकर 'State Board' सर्च करें. यहां अपना विवरण डालकर आप बिना किसी तकनीकी अड़चन के अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement
8:45 AM (8 घंटे पहले)

UPMSP Class 12th Result: 33% पासिंग क्राइटेरिया अनिवार्य

Posted by :- Mansi Mishra

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. अगर प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, तो दोनों के अंकों को मिलाकर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2026 Tomorrow: वेबसाइट क्रैश हो तो घबराएं नहीं! DigiLocker, Umang और SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

8:29 AM (8 घंटे पहले)

UPMSP UP Board 12th Result: सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी

Posted by :- Mansi Mishra

जो छात्र एक या दो विषयों में असफल रहेंगे, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. यूपी बोर्ड जुलाई 2026 में सप्लीमेंट्री (कम्पार्टमेंट) परीक्षा आयोजित करेगा. इसका फॉर्म रिजल्ट के कुछ दिनों बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result 2026: रोल नंबर से ऐसे चेक करें र‍िजल्ट, यहां है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

8:02 AM (9 घंटे पहले)

UP Board Class 12th Result 2026: जान‍िए ग्रेस मार्क्स की पॉलिसी

Posted by :- Mansi Mishra

यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में कुछ नंबरों से फेल हो रहा है, तो बोर्ड की ग्रेस मार्क्स पॉलिसी के तहत उसे पास किया जा सकता है. हालांकि, यह केवल सीमित अंकों के अंतर पर ही लागू होता है. पूरी जानकारी आज प्रेस ब्रीफिंग में दी जाएगी.
 

6:16 AM (11 घंटे पहले)

UP Board Class 12th Result: SMS के जरिए ऐसे चेक करें नंबर

Posted by :- Mansi Mishra

अगर इंटरनेट नहीं चल रहा है, तो अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखें: UP12 <Roll Number> और इसे 56263 पर भेज दें. आपका विषयवार रिजल्ट तुरंत आपके इनबॉक्स में आ जाएगा. यह सेवा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए काफी मददगार है.

यह भी पढ़ें: UP Board 10th Result 2026 Live: 27 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ घंटे में...

6:15 AM (11 घंटे पहले)

UP Board Class 12th Result Live: टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

Posted by :- Mansi Mishra

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि बोर्ड के मेधावी छात्रों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. आज रिजल्ट के साथ ही टॉप-10 मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी. प्रयागराज मुख्यालय पर इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

Advertisement
6:15 AM (11 घंटे पहले)

UP Board Result 2026: सुरक्षा के लिए मार्कशीट में QR कोड

Posted by :- Mansi Mishra

बोर्ड ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस साल मार्कशीट में डिजिटल QR कोड जोड़ा है. छात्र इसे स्कैन करके अपनी जानकारी सत्यापित कर सकते हैं. यह तकनीक पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस बार विशेष रूप से लागू की गई है.

यह भी पढ़ें: UP Board 10th Topper: कौन है यूपी बोर्ड की वो टॉपर, नहीं टूट पा रहा जिसका रिकॉर्ड, IAS बनना है सपना

6:15 AM (11 घंटे पहले)

UP Board Result Live: डिजिलॉकर (DigiLocker) से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र DigiLocker का सहारा लें. ऐप में जाकर 'UP State Board' चुनें और अपना रोल नंबर दर्ज करें. यहां से आप अपनी डिजिटल साइन की गई मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं, जो हर जगह मान्य होगी.

6:14 AM (11 घंटे पहले)

UP Board Result: कब और कहां देखें रिजल्ट?

Posted by :- Mansi Mishra

UPMSP आज शाम 4 बजे 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. छात्र अपना रोल नंबर और स्कूल कोड तैयार रखें. रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल upmsp.edu.in और upresults.nic.in सबसे सुरक्षित विकल्प हैं. बोर्ड सचिव खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे.