RPSC RAS 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 2021 के रिजल्ट के बाद फाइनल आंसर की और मार्कशीट जारी कर दी है. आरपीएससी आरएएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर फाइनल आंसर की और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को किया था और परीक्षा का रिजल्ट 19 नवंबर को घोषित किया गया था.
आरपीएससी आरएएस 2021 की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 20102 उम्मीदवार पास हुए हैं. अब ये उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. राजस्थान लोक सेवा आयोग जल्द ही आरएएस मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी करेगा. आयोग की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 988 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है. इसमें राजस्थान स्टेट सर्विस एग्जाम के लिए 363 पदों पर भर्तियां की जानी हैं जबकि राजस्थान सबॉर्डिनेट सर्विस के लिए 625 रिक्त पद हैं.
RPSC RAS 2021 की प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट ऐसे डाउनलोड करें
स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब वेबसाइट की होम पेज पर दिए News and Events ऑप्शन पाए जाएं.
स्टेप 3: इसके बाद Marks for Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. Exam (Pre) 2021 के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: इसमें Result and Cutoff के लिंक पर जाएं.
स्टेप 5: रोल नंबर की मदद से Marksheet देख सकते हैं.
स्टेप 6: उम्मीदवार चाहें तो Marksheet का डाउनलोड और प्रिंट करके भी रख सकते हैं.
aajtak.in