Rajasthan Board 12th Result 2022: राजस्‍थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के परिणाम घोषित, सीधे aajtak.in पर कीजिए चेक

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के रिजल्‍ट की घोषणा सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से की गई. रिजल्‍ट की घोषणा के बाद परिणाम चेक करने का लिंक aajtak.in पर एक्टिव हो गया.

Advertisement
How to Check Rajasthan Board Result 2022 How to Check Rajasthan Board Result 2022

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2022,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST
  • दोपहर 12:15 बजे नतीजे हुए घोषित
  • aajtak.in पर आसानी से चेक करें रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) ने सोमवार 6 जून को राजस्‍थान बोर्ड 12वीं के आर्ट स्ट्रीम के रिजल्‍ट का ऐलान कर दिया. रिजल्‍ट की घोषणा दोपहर 12:25 बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से की गई. रिजल्‍ट की घोषणा के साथ ही मार्कशीट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गया. अच्छी खबर यह है कि इस बार बोर्ड रिजल्‍ट  aajtak.in पर भी होस्‍ट किए जा रहे हैं. जहां छात्र आसानी से अपने रोल नंबर के माध्यम से फटाफट अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

Advertisement

नीचे रोल नंबर डालकर सीधे चेक कीजिए रिजल्ट

Rajasthan Board Result 2022: चेक करने का तरीका 
स्‍टेप 1: सबसे पहले aajtak.in के बोर्ड रिजल्‍ट पेज पर जाएं.
स्‍टेप 2: अब राजस्‍थान बोर्ड रिजल्‍ट का लिंक ओपन करें.
स्‍टेप 3: अपनी कक्षा 12वीं सेलेक्‍ट करें और स्‍ट्रीम का चयन करें. 
स्‍टेप 4: अपना रोल नंबर दर्ज करें और सब्मिट कर दें. 
स्‍टेप 5: मार्कशीट स्‍क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें.

Rajasthan Board 12th Result Live Updates Check here

परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को बता दें कि एग्‍जाम में पास होने के लिए सभी विषयों में अलग-अलग न्‍यूनतम 33 प्रतिशत नंबर स्‍कोर करने जरूरी हैं. प्रैक्टिकल और थ्‍योरी के नंबर अलग-अलग जोड़े जाएंगे और दोनो में अलग अलग पास होना जरूरी होगा. हालांकि, नंबर कम आने पर अथवा फेल घोषित होने पर छात्र रीइवेल्‍यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए नोटिस रिजल्‍ट के बाद जारी किया जाएगा.

Advertisement

रिजल्ट पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें-

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement