Rajasthan STSE Answer Key 2021: स्‍टेट टैलेंट सर्च एग्‍जाम आंसर की जल्‍द, यहां कर पाएंगे डाउनलोड

Rajasthan STSE Answer Key 2021: सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों, कॉन्वेंट और मार्डन स्कूलों के कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई थी. आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को इसपर आपत्तियां दर्ज करने के लिए 2 से 3 दिन का समय दिया जाएगा.

Advertisement
Rajasthan STSE Answer Key 2021: Rajasthan STSE Answer Key 2021:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 05 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST
  • एग्‍जाम आज 05 दिसंबर को आयोजित किया गया
  • आंसर की जल्‍द जारी की जा सकती है

Rajasthan STSE Answer Key 2021: राजस्थान स्‍टेट टैलेंट सर्च एग्‍जाम, Rajasthan STSE 2021 की आंसर की जल्द ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा जारी की जाएगी. यह स्‍टेट लेवल स्‍कॉलरशिप एग्‍जाम आज, 05 दिसंबर, 2021 को आयोजित किया गया है. जो छात्र STSE 2021 में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एग्‍जाम की आंसर की चेक कर सकेंगे. 

सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों, कॉन्वेंट और मार्डन स्कूलों के कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई थी. आसंर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को इसपर आपत्तियां दर्ज करने के लिए 2 से 3 दिन का समय दिया जाएगा. सभी आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी जिसके बाद रिजल्‍ट जारी किया जाएगा.

Advertisement

Rajasthan STSE Answer Key 2021: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे 'लेटेस्‍ट अपडेट' सेक्शन में जाएं.
स्‍टेप 3: अब स्‍क्रीन पर दिख रहे आसंर की के लिंक पर क्लिक करें. 
स्‍टेप 4: आंसर की pdf फॉर्मेट में स्‍क्रीन पर दिखेगी, इसे डाउनलोड करें.
स्‍टेप 5: आंसर की पर ऑब्‍जेक्‍शन का लिंक भी साथ में ही लाइव होगा.

आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्‍ट्रीम के छात्र छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं. प्रश्न पत्र में साइंस और कॉर्मस के प्रत्येक विषय से 30 प्रश्न थे और पेपर में कुल 90 प्रश्न थे. आर्ट्स के लिए प्रश्न पत्र चार विषयों पर आधारित था. कैंडिडेट्स को कोई भी जानकारी केवल बताई गई आधिकारिक वेबसाइट से चेक करनी होगी.

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement