Advertisement

Rajasthan Board 10th Result Live: इंतजार खत्म, जानें कब आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

aajtak.in | नई दिल्ली | 19 मार्च 2026, 5:06 PM IST

RBSE 10th Result 2026 Live Updates: राजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. Board of Secondary Education Rajasthan जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड 20 मार्च 2026 के आसपास नतीजे घोषित करने की तैयारी में है.

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी

Rajasthan Board 10th Result LIVE: राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब किसी भी वक्त खत्म हो सकता है. राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है और ताजा अपडेट के मुताबिक बोर्ड कभी भी नतीजों का ऐलान कर सकता है. इस बार खास बात यह है कि रिजल्ट तय समय से पहले जारी होने जा रहा है, जिससे करीब 10 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं.

सूत्रों के अनुसार कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बोर्ड अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि 20 मार्च के आसपास परिणाम घोषित किए जा सकते हैं, हालांकि आधिकारिक तारीख का ऐलान कभी भी हो सकता है. ऐसे में छात्र लगातार ऑफिशियल वेबसाइट्स पर नजर बनाए हुए हैं.

इस बार रिजल्ट जल्दी जारी करने के पीछे शिक्षा विभाग का नया प्लान है, जिसके तहत 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू किया जाना है. इसी वजह से परीक्षा फरवरी में ही आयोजित कर ली गई थी और मूल्यांकन प्रक्रिया को भी तेज किया गया. अब सभी की नजर सिर्फ इस बात पर टिकी है कि रिजल्ट कब जारी होगा और कौन सा जिला इस बार टॉप करेगा.

बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि कॉपियों की जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही रिजल्ट डेट का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है.
 

5:06 PM (2 घंटे पहले)

2027 से बदलेगा एग्जाम सिस्टम

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान बोर्ड 2027 से 10वीं परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. नए सिस्टम के तहत अब बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी.

पहला सेशन: फरवरी
दूसरा सेशन: मई

दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी और एग्जाम पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा. छात्रों को दूसरी बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिसमें वे अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधार सकते हैं. जो छात्र पहले सेशन में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे वैध मेडिकल सर्टिफिकेट या जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति के साथ दूसरे सेशन में परीक्षा दे सकेंगे. बोर्ड इस सिस्टम में ‘बेस्ट ऑफ टू अटेम्प्ट’ फॉर्मूला लागू करेगा. यानी दोनों में से जिस परीक्षा में बेहतर अंक होंगे, वही फाइनल रिजल्ट में जोड़े जाएंगे.
 

5:03 PM (2 घंटे पहले)

RBSE 10th Result LIVE: शिक्षा मंत्री के दफ्तर से हरी झंडी! क्या अगले 60 मिनट में आएगा 'नोटिस'?

Posted by :- Mansi Mishra

सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने कल रिजल्ट जारी करने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी है. अब बस बोर्ड चेयरमैन के हस्ताक्षर और औपचारिक प्रेस रिलीज का इंतजार है.  कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले 1 घंटे के भीतर राजस्थान बोर्ड (RBSE) कल यानी 20 मार्च के लिए रिजल्ट का सटीक समय (Time) घोषित कर देगा. aajtak.in की टीम लगातार अजमेर बोर्ड के संपर्क में है.
 

5:00 PM (2 घंटे पहले)

क्या शाम 5.30 बजे होगा बड़ा ऐलान?

Posted by :- Mansi Mishra

जयपुर से बड़ी खबर! राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री के कार्यालय से संपर्क साधा है. सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट जारी करने के लिए कल यानी 20 मार्च का समय मांगा गया है.  अगर सब कुछ ठीक रहा, तो आज शाम 5 बजे के आसपास बोर्ड एक आधिकारिक नोटिस जारी कर सकता है, जिसमें कल रिजल्ट आने के सटीक समय की घोषणा होगी. करीब 10 लाख छात्रों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं. 
 

4:24 PM (2 घंटे पहले)

रिजल्ट से पहले छात्रों के साथ पेरेंट्स की भी उड़ी नींद, एक्सपर्ट्स ने दी ये जरूरी सलाह

Posted by :- Mansi Mishra

जैसे-जैसे शाम करीब आ रही है, राजस्थान के घरों में चाय की चुस्कियों के साथ सिर्फ 'रिजल्ट' की चर्चा है. मनोवैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने aajtak.in के जरिये पेरेंट्स को सलाह दी है कि वे बच्चों पर दबाव न बनाएं. 10वीं का रिजल्ट करियर का सिर्फ एक पड़ाव है, मंजिल नहीं. आज की रात बच्चों के साथ हल्का-फुल्का समय बिताएं और उन्हें भरोसा दिलाएं कि नंबर जो भी हों, आप उनके साथ हैं.
 

Advertisement
3:53 PM (3 घंटे पहले)

भारी ट्रैफिक का डर! राजस्थान बोर्ड ने तैयार किया 'मिरर सर्वर', क्रैश नहीं होगी वेबसाइट

Posted by :- Mansi Mishra

पिछले सालों के कड़वे अनुभव से सीख लेते हुए, राजस्थान बोर्ड ने इस बार तकनीकी तैयारी पुख्ता कर ली है. दोपहर 4 बजे के बाद से ही बोर्ड की आईटी टीम 'मिरर सर्वर' की टेस्टिंग कर रही है. इसका मतलब है कि अगर मुख्य वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लोड बढ़ता है, तो छात्र दूसरे लिंक पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. आजतक.इन पर हम आपको वो सभी 'अल्टरनेटिव लिंक्स' सबसे पहले उपलब्ध कराएंगे.
 

3:02 PM (4 घंटे पहले)

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट: इस बार 'डिजिटल' होगी मार्कशीट, डिजिलॉकर पर भी दिखेगा स्कोर

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान बोर्ड इस बार छात्रों को एक खास सुविधा दे रहा है. वेबसाइट के अलावा, छात्र अपनी मार्कशीट DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकेंगे. यह मार्कशीट पूरी तरह वैध होगी और 11वीं में एडमिशन के लिए काम आएगी. जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, डिजिलॉकर पर 'RBSE' सेक्शन में जाकर आप अपनी डिजिटल कॉपी हासिल कर पाएंगे. इससे वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में भी आपको अपना रिजल्ट मिल जाएगा.
 

2:45 PM (4 घंटे पहले)

रोल नंबर के बिना नहीं देख पाएंगे स्कोरकार्ड

Posted by :- Mansi Mishra

RBSE: 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र जो अभी-अभी स्कूल या कोचिंग से घर लौटे हैं, उनके लिए जरूरी सलाह है. अपना ओरिजनल एडमिट कार्ड अभी से अपनी स्टडी टेबल या किसी सुरक्षित जगह पर रख लें. कल रिजल्ट के वक्त भारी ट्रैफिक के कारण रोल नंबर भूलने या एडमिट कार्ड न मिलने पर घबराहट बढ़ सकती है. याद रहे, रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर के साथ-साथ आपके स्कूल का कोड या जन्मतिथि की भी जरूरत पड़ सकती है.
 

2:43 PM (4 घंटे पहले)

रिजल्ट से पहले घबराएं नहीं! ये 3 चीजें अभी से तैयार रखें, वरना कल होगी परेशानी

Posted by :- Mansi Mishra

कल रिजल्ट आने की पूरी संभावना के बीच छात्रों के लिए आज की रात भारी है. ये तीन चीजें अपने पास जरूर लिखकर रखें ताकि रिजल्ट जल्दी से जल्दी आप तक पहुंच जाए. 

अपना एडमिट कार्ड (रोल नंबर चेक करने के लिए).
माता-पिता का नाम और जन्मतिथि (अगर रोल नंबर भूल गए हों तो).
SMS कोड: 'RJ10 <Roll Number>' टाइप करके ड्राफ्ट में रख लें, ताकि सर्वर डाउन होने पर तुरंत भेज सकें.
 

2:35 PM (4 घंटे पहले)

RBSE 10th Result LIVE: अजमेर बोर्ड मुख्यालय में बढ़ी हलचल, क्या आज रात जारी होगा समय?

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के गलियारों से बड़ी खबर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट तैयार करने वाली गोपनीय टीम ने अपनी फाइनल रिपोर्ट चेयरमैन को सौंप दी है. बोर्ड आज देर रात या कल सुबह आधिकारिक तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय जारी कर सकता है. 10 लाख से ज्यादा छात्र और उनके अभिभावक टकटकी लगाए बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in को रिफ्रेश कर रहे हैं.
 

Advertisement
2:09 PM (5 घंटे पहले)

RBSE 10th Result 2026: पिछले साल 90% से ज्यादा रहा था रिजल्ट, क्या इस बार टूटेगा रिकॉर्ड?

Posted by :- Mansi Mishra

RBSE 10th Result 2026: साल 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 मई को आया था और कुल 90.49% छात्र पास हुए थे. इस बार परीक्षा जल्दी हुई है और कॉपियों की चेकिंग भी रिकॉर्ड समय में पूरी की गई है. जानकारों का मानना है कि इस बार पासिंग पर्सेंटेज और बेहतर हो सकता है. क्या इस बार भी लड़कियां ही बाजी मारेंगी? कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी.

1:58 PM (5 घंटे पहले)

RBSE Result Update: वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर भारी ट्रैफिक, सर्वर पर बढ़ा लोड

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट की आहट मिलते ही राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाखों छात्रों ने लॉगिन करना शुरू कर दिया है. इसी वजह से वेबसाइट बीच-बीच में स्लो हो रही है. बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी सर्वर को दुरुस्त करने में लगे हैं ताकि कल रिजल्ट के समय कोई तकनीकी दिक्कत न आए. अगर वेबसाइट न खुले, तो आजतक.इन के इस लाइव ब्लॉग पर आपको सबसे तेज अपडेट मिलेगा.
 

1:12 PM (6 घंटे पहले)

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट: शिक्षा विभाग में बैठकों का दौर, कल दोपहर 2 बजे आ सकते हैं नतीजे!

Posted by :- Mansi Mishra

RBSE 10th Result date: जयपुर से बड़ी खबर आ रही है! शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के बीच नतीजों की तारीख को लेकर फाइनल मंथन जारी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि कल यानी 20 मार्च 2026 को दोपहर 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई जा सकती है. बोर्ड पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार समय से पहले रिजल्ट देने की तैयारी में है. ताजा अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.

12:51 PM (6 घंटे पहले)

RBSE 10th Result 2026: क्या आज खत्म होगा 10 लाख छात्रों का इंतजार? बोर्ड मुख्यालय से बड़ी खबर

Posted by :- Mansi Mishra

RBSE Class 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया और कई वेबसाइट्स पर हलचल तेज है. सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड की आधिकारिक घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है. कॉपियां चेक हो चुकी हैं और रिजल्ट पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. आज दोपहर तक बोर्ड स्पष्ट कर सकता है कि कल किस समय रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा. छात्र अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें.
 

12:30 PM (6 घंटे पहले)

रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका नोट कर लें

Posted by :- Mansi Mishra

जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, आप इन 5 आसान स्टेप्स में अपना परिणाम देख पाएंगे:

  1. सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'Main Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब 'Secondary 2026 Result' वाले विकल्प को चुनें.
  4. अपना रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं.
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे डाउनलोड कर लें
Advertisement
11:23 AM (7 घंटे पहले)

Rajasthan Board 10th Result: छात्रों के लिए जरूरी सलाह

Posted by :- Mansi Mishra

अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें
रिजल्ट के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है, घबराएं नहीं
ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके सेव जरूर करें
 

11:22 AM (7 घंटे पहले)

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब?

Posted by :- Mansi Mishra

Rajasthan Board 12th Result: बोर्ड 10वीं के साथ-साथ 12वीं के नतीजे भी जल्दी जारी करने की योजना बना रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट मार्च के अंत तक आ सकता है.
 

11:21 AM (8 घंटे पहले)

अगले साल से बड़ा बदलाव

Posted by :- Mansi Mishra

RBSE 10th Result: सीबीएसई बोर्ड की तर्ज र राजस्थान बोर्ड 2027 से 10वीं की परीक्षा साल में दो बार कराने की तैयारी कर रहा है. इससे बच्चों के ऊपर पड़ने वाले एग्जाम प्रेशर को कम क‍िया जा सकेगा. 

पहला एग्जाम: फरवरी
दूसरा एग्जाम: मई
 

11:20 AM (8 घंटे पहले)

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

Posted by :- Mansi Mishra

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं. कुल मिलाकर भी इतना प्रतिशत होना चाहिए. अगर कोई छात्र 1–2 विषय में फेल होता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाता है.
 

11:19 AM (8 घंटे पहले)

DigiLocker और SMS से भी मिलेगा रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र DigiLocker या SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है. SMS के जरिए रोल नंबर भेजकर भी रिजल्ट मिल जाएगा. 
 

Advertisement
11:17 AM (8 घंटे पहले)

कहां और कैसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

RBSE Class 10th Result: रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं:
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in

स्टेप्स:

ऊपर दिए गए वेबसाइट खोलें
RBSE 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर डालें
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
 

11:15 AM (8 घंटे पहले)

क्यों इस बार जल्दी आ रहा है रिजल्ट?

Posted by :- Mansi Mishra

आमतौर पर राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट मार्च के अंत या अप्रैल में जारी होता है. लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने का फैसला लिया है. इसी वजह से परीक्षाएं फरवरी में ही पूरी कर ली गईं और कॉपियों की जांच भी तेजी से की जा रही है, ताकि रिजल्ट समय से पहले जारी हो सके.