JKSSB SI PET/PST Result 2023: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने सब इंस्पेक्टर (गृह विभाग) के पद के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)/ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार, 16 दिसंबर को आयोजित हुए सब-इंस्पेक्टर पीएसटी/पीईटी राउंड में उपस्थित हुए थे, वे अब बोर्ड (जेकेएसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
जेकेएसएसबी द्वारा सब इंस्पेक्टर (गृह विभाग) पद पर भर्ती के लिए पीएसटी/पीईटी राउंड 16 दिसंबर 2023 को गुलशन ग्राउंड, जम्मू में आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 313 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं. अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
How to check JKSSB SI PET/PST Result 2023: यहां देखें तरीका
स्टेप 1: जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, 'Notice regarding Conduct of Physical Standard Test (PST)/Physical Endurance Test(PET) for the post of Sub Inspector, Home Department' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा, इसमें अपना नाम और रोल नंबर चेक करें.
स्टेप 4: पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
JKSSB SI PET/PST Result 2023 Direct Link
बता दें कि जेकेएसएसबी ने विज्ञापन संख्या 06/2021 के तहत गृह विभाग के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसआई के कुल 800 पद के लिए आवेदन मांगे थे. जेकेएसएसबी सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 07 से 20 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी.
aajtak.in