JKPSC Result 2021: आयोग ने जारी किया प्री एग्जाम का रिजल्ट, 4544 कैंडिडेट्स हुए सफल

JKPSC Prelims Result 2021: प्रीलिम्स रिजल्ट परीक्षा की फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है. आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 4,544 उम्मीदवार मेन एग्जाम के लिए योग्य पाए गए हैं.

Advertisement
JKPSC Result 2021 JKPSC Result 2021

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST
  • मेन एग्जाम फरवरी, 2022 में हो सकता है आयोजित
  • प्री एग्जाम में 4,544 कैंडिडेट्स हुए सफल

JKPSC Prelims Result 2021: जम्मू एंड कश्मीर कंबाइंड कंपीटिटिव प्रीलिम्स एग्जाम का परिणाम घोषित कर दिया गया है. वे उम्मीदवार जो इस एग्जाम में शामिल हुए थे वे अपना परिणाम जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट jkpsc.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

यह एग्जाम 24 अक्टूबर, 2021 को आयोजित किया गया था. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 30,565 रजिस्ट्रेशन किए गये थे. इस एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन एग्जाम में भाग लेंगे. मेन एग्जाम फरवरी, 2022 में आयोजित किया जा सकता है. 

Advertisement

JKPSC KAS Result 2021: ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1: उम्मीदवार  जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर दिए गये लिंक 'JK Combined Competitive (Preliminary) Examination, 2021- Declaration of the result thereof' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: उम्माीदवारों के सामने एक pdf खुलेगी. इस पीडीएफ में क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए होंगे.
स्टेप 4: उम्मीदवार इस पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं. 

प्रीलिम्स रिजल्ट परीक्षा की फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है. आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 4,544 उम्मीदवार मेन एग्जाम के लिए योग्य पाए गए हैं. JKPSC KAS Result 2021 के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेन एग्जाम के लिए आवेदन या रजिस्ट्रेशन करना होगा.

Advertisement

रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करे

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement