ICSI CSEET, CS Result 2022: जनवरी फाउंडेशन रिजल्‍ट आज होगा जारी, यहां कर पाएंगे डाउनलोड

ICSI CSEET, CS Result 2022: CSEET January और CS Foundation रिजल्‍ट आज 19 जनवरी, 2022 को जारी किया जाएगा. रिजल्‍ट आज शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी किया जाएगा. उम्‍मीदवार अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे.

Advertisement
ICSI CSEET CS Result 2022: ICSI CSEET CS Result 2022:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 19 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST
  • शाम 4 बजे जारी होंगे रिजल्‍ट
  • रजिस्‍ट्रेशन नंबर से कर सकेंगे चेक

ICSI CSEET, CS Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, ICSI CSEET, CS Result 2022 की डेट और टाइम की घोषणा कर दी गई है. जारी नोटिस के अनुसार, CSEET January और CS Foundation रिजल्‍ट आज 19 जनवरी, 2022 को जारी किया जाएगा. रिजल्‍ट आज शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी किया जाएगा. उम्‍मीदवार अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे.

Advertisement

ICSI CSEET January परीक्षा 08 और 10 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई है, जबकि ICSI CS Foundation परीक्षा 03 और 04 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई है. संस्थान ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर रिजल्‍ट के डेट और टाइम की जानकारी जारी कर दी है.

ICSI CSEET, CS Result 2022: कैसे करें चेक
स्‍टेप 1: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा.
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे लेटेस्‍ट सेक्‍शन पर जाएं और रिजल्‍ट के लिंक को ओपन करें.
स्‍टेप 3: अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्‍टेप 4: रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट की एक कॉपी अपने पास जरूर सेव कर लें. 

रिजल्‍ट डाउनलोड करने का लिंक शाम 4 बजे से लाइव होगा. उम्‍मीदवारों को रिजल्‍ट की कॉपी डाक के माध्‍यम से नहीं भेजी जाएगी. ऑनलाइन रिजल्‍ट की कॉपी अपने पास सेव करना जरूरी होगा. कोई भी जानकारी उम्‍मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी. रिजल्‍ट की पूरी डिटेल पाने के लिए ऑफिशियल नोटिस देखें.

Advertisement

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement