CUCET 2021 Result: सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्‍ट रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CUCET 2021 Result: जो उम्‍मीदवार एग्‍जाम में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर विजिट कर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं और रिजल्‍ट डाउनलोड कर सकते हैं. एजेंसी द्वारा तैयार फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्‍ट तैयार किया गया है.

Advertisement
CUCET Result 2021: CUCET Result 2021:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 21 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST
  • रिजल्‍ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार है
  • DUET रिस्‍पांस शीट भी जारी कर दी गई है

CUCET 2021 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम CUCET 2021 के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं. जो उम्‍मीदवार एग्‍जाम में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर विजिट कर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं और रिजल्‍ट डाउनलोड कर सकते हैं. एजेंसी द्वारा तैयार फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्‍ट तैयार किया गया है. उम्‍मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्‍स की मदद से लॉगिन कर अपना स्‍कोर चेक करना होगा.

Advertisement

CUCET 2021 Result: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे CU-CET स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अपने एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सब्मिट करें.
स्‍टेप 4: स्कोर कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें.
स्‍टेप 5: अपने स्‍कोरकार्ड का प्रिंट आउट ले लें.

इसके साथ ही NTA ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा DUET 2021 की आंसर की और रिस्‍पांस शीट भी जारी कर दी है. उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्‍पांस शीट डाउनलोड करें और आंसर की से जवाबों का मिलान करें. कोई भी जानकारी उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

रिजल्‍ट अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement