CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय कक्षा 12वीं के परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. ऐसे में लाखों छात्रों की धड़कने तेज हो गई है. इसके लिए डिजिलॉकर पर Coming Soon की बोर्ड भी लटक गई है. ताजा अपडेट के मुताबिक, कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है और बोर्ड आज रिजल्ट जारी कर सकती है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अप्रैल के अंत तक नतीजे आने की संभावना जताई गई थी. बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं के नतीजे पहले ही 15 अप्रैल को जारी किए जा चुके हैं, जिसके बाद से 12वीं के छात्र बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं.
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का 'सिक्योरिटी पिन' भी जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे. पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड (Roll Number, School Code और Admit Card ID) तैयार रखें.
इस साल सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में करीब 18.5 लाख छात्र शामिल हुए थे. देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने परीक्षा दी थी. 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है लेकिन 12वीं के छात्र लगातार परीक्षा परिणामों को लेकर इंतजार कर रहे.
2025 – 88.39%
2024 – 87.98%
2023 – 87.33%
2022 – 92.71%
2021 – 99.37%
सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड करें.
ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें. आधार से लिंक नंबर होने पर लॉगिन करना और आसान हो जाएगा.
अब ऐप के सर्च बार में CBSE सर्च करें और CBSE सर्विस वाले विकल्प पर क्लिक करें.
इसके बाद क्लास 12वीं रिजल्ट या 12वीं रिजल्ट वाले ऑप्शन को चुनें.
अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा.
UMANG ऐप ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें. अगर किसी भी जानकारी में गलती मिले, तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें.
छात्र का नाम
रोल नंबर
परीक्षा का नाम
कक्षा
स्ट्रीम
विषयों के नाम
प्राप्त अंक
कुल अंक
ग्रेड
पास या फेल का स्टेटस
CBSE 12वीं का रिजल्ट आने पर अक्सर मुख्य वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिससे साइट स्लो हो जाती है. ऐसे में आप इन 5 तरीके से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं-
1. डिजिलॉकर
यह सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय तरीका है. CBSE आधिकारिक तौर पर छात्रों के डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट यहीं जारी करता है.
कैसे देखें: digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें. अपने आधार नंबर और सीबीएसई द्वारा दिए गए 6-अंकों के सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें.
2. उमंग ऐप
भारत सरकार का यह 'ऑल-इन-वन' ऐप शिक्षा संबंधी सेवाओं के लिए बेहतरीन है.
कैसे देखें: प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड करें. CBSE सर्च करें और अपने क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर, स्कूल कोड आदि) दर्ज करके रिजल्ट चेक करें.
3. इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS)
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप कॉल करके भी अपना स्कोर जान सकते हैं.
कैसे देखें: CBSE की ओर से जारी किए गए आधिकारिक टेलीफोन नंबरों (जो रिजल्ट के समय घोषित किए जाते हैं) पर कॉल करें. आपको निर्देशानुसार अपना रोल नंबर और जन्म तिथि बतानी होगी.
4. एसएमएस (SMS) के जरिए
बिना स्मार्टफोन के रिजल्ट देखने का यह सबसे आसान तरीका है.
कैसे देखें: अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें- cbse12 <rollno> <sch no> <center no> और इसे बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबर पर भेज दें.
सीबीएसई ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की थी. ये परीक्षाएं देशभर के 7,574 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थीं.
रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक आने से साइट स्लो हो सकती है या खुलने में परेशानी हो जाती है. ऐसे में छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. छात्र अपना CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर, UMANG ऐप और SMS के जरिए देख सकते हैं.
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in
CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है. अगर कोई छात्र किसी एक विषय में मिनिमम मार्क्स नहीं ला पाता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा.
पिछले दो सालों से बोर्ड 12-13 मई या इस समय के आस-पास ही रिजल्ट जारी करता है. वहीं, उम्मीद की जा रही है कि 12 से 17 मई के बीच छात्रों को उनका रिजल्ट देखने को मिल सकता है.
देशभर में लाखों छात्रों की धड़कने तेज हो गई हैं. CBSE का आज किसी भी वक्त 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर सकता है. पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट 12 या 13 मई तक जारी कर दिया जाता है. ऐसे में डिजिलॉकर पर भी इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. डिजिलॉकर ने भी अपने पोर्ट्ल पर Coming Soon का बोर्ड लटका दिया है.