CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय कक्षा 12वीं के परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. इसके लिए डिजिलॉकर पर Coming Soon की बोर्ड भी लटक गई है. ताजा अपडेट के मुताबिक, कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है और बोर्ड आज रिजल्ट जारी कर सकती है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अप्रैल के अंत तक नतीजे आने की संभावना जताई गई थी. बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं के नतीजे पहले ही 15 अप्रैल को जारी किए जा चुके हैं, जिसके बाद से 12वीं के छात्र बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं.
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का 'सिक्योरिटी पिन' भी जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे. पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड (Roll Number, School Code और Admit Card ID) तैयार रखें.
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के पिछले 6 सालों का पासिंग प्रतिशत देखें तो -
2025 – 88.39%
2024 – 87.98%
2023 – 87.33%
2022 – 92.71%
2021 – 99.37%
2020 – 88.78%
CBSE ने 2026 की परीक्षाओं के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम का इस्तेमाल किया है. इससे कॉपियों को स्कैन करके डिजिटल तरीके से चेक किया गया है, जिससे गलतियों की गुंजाइश कम हुई है और रिजल्ट तैयार करने की रफ्तार भी बढ़ी है.
15 अप्रैल को 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब CBSE 12वीं के छात्र अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड सूत्रों और पिछले 3 सालों के ट्रेंड (2023, 2024, 2025) को देखें तो 12वीं का रिजल्ट 12 मई से 20 मई के बीच कभी भी घोषित किया जा सकता है.
नतीजे घोषित होते ही results.cbse.nic.in पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. छात्रों को होमपेज पर 'Senior School Certificate Examination (Class XII) 2026' पर क्लिक करना होगा. अपनी डिटेल्स भरकर तुरंत अपना प्रोविजनल स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
CBSE पिछले कुछ सालों से टॉपर्स की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं कर रहा है ताकि छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा न बढ़े. हालांकि, बोर्ड पास प्रतिशत और रीजन-वाइज प्रदर्शन का डेटा जरूर साझा करेगा. इस बार भी मेरिट सर्टिफिकेट उन छात्रों को दिया जाएगा जो अपने विषय में टॉप 0.1% में होंगे.
बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है. अब डेटा प्रोसेसिंग और मार्क्स को सर्वर पर अपलोड करने का काम चल रहा है. पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो मई के दूसरे हफ्ते में दोपहर तक नतीजे घोषित होने की पूरी संभावना है.
CBSE 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों में अलग-अलग 33 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य है. जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए अपना साल बचाने का मौका दिया जाएगा.
फोन में अगर आपके इंटरनेट नहीं है तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. छात्र SMS के जरिए भी अपना स्कोर जान सकते हैं. इसके लिए आपको 'cbse12 <Roll No.>' टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा. बोर्ड तुरंत आपके मोबाइल पर विषयवार अंकों का विवरण भेज देगा.
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारियों के बिना आप अपना स्कोरकार्ड नहीं देख पाएंगे. बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिवेट कर सकता है.
अगर रिजल्ट वाले दिन वेबसाइट स्लो हो जाए, तो छात्र उमंग (UMANG) ऐप पर भी छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐप पर 'CBSE' सेक्शन में जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें. यहां से आप न केवल अपना रिजल्ट देख पाएंगे, बल्कि उसे भविष्य के लिए सेव भी कर सकेंगे.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं के परिणाम हमेशा ही मई के तीसरे सप्ताह में घोषित किए जाते हैं. आमतौर पर सीबीएसई सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच नतीजों की घोषणा करता है.
सीबीएसई ने साफ किया है कि नतीजे आते ही छात्र डिजिलॉकर से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर का यूज करना होगा. साथ ही, स्कूल से मिले 6 अंकों के सुरक्षा पिन (Security PIN) की मदद से आप अपना पासिंग सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकेंगे.
CBSE 12वीं के नतीजों को लेकर हलचल तेज है. माना जा रहा है कि रिजल्ट का ऐलान आज किया जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि डिजिलॉकर ने Coming Soon को बोर्ड लटका दिया है. ऐसे में छात्रों की धड़कने तेज हो गई हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. अपना रोल नंबर संभाल कर रखें क्योंकि रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है.