Advertisement

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE Updates: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्‍ट कब होने हैं जारी, देखें अपडेट्स

aajtak.in | नई दिल्‍ली | 25 फरवरी 2023, 8:50 AM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE Updates: पिछले वर्ष बिहार सेकेण्‍डरी एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 01 मार्च को ही बोर्ड रिजल्‍ट रिलीज़ कर दिए थे, ऐसे में संभव है कि इस वर्ष भी एग्‍जाम रिजल्‍ट जल्‍दी ही जारी किए जाएंगे. बोर्ड रिजल्‍ट अगले सप्‍ताह ही जारी किए जा सकते हैं.

Bihar Board 12th Exam 2023 LIVE Updates

biharboardonline.bihar.gov.in, BSEB Bihar Board 12th Result 2023 LIVE Updates: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के रिजल्‍ट का इंतजार अब जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है. परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवारों का एग्‍जाम रिजल्‍ट अगले सप्‍ताह ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जा सकता है. जो उम्‍मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे. बता दें कि पिछले वर्ष बिहार सेकेण्‍डरी एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 01 मार्च को ही बोर्ड रिजल्‍ट रिलीज़ कर दिए थे, ऐसे में संभव है कि इस वर्ष भी एग्‍जाम रिजल्‍ट जल्‍दी ही जारी किए जाएंगे.

8:50 AM (3 वर्ष पहले)

Bihar Board 12th Result 2023: 11 फरवरी को खत्‍म हुए हैं एग्‍जाम

Posted by :- Raviraj Verma

BSEB ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 01 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की हैं. वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 फरवरी से 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई हैं. एग्‍जाम रिजल्‍ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर मार्कशीट जारी कर दी जाएंगी.

8:26 AM (3 वर्ष पहले)

Bihar Board 12th Result 2023: इतने होंगे पासिंग मार्क्स

Posted by :- Raviraj Verma

बिहार बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए उम्‍मीदवारों को सभी विषयों में, और कुल मैक्सिमम मार्क्स में 33 प्रतिशत नंबर स्‍कोर करने जरूरी होंगे. जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो सकेंगे उन्‍हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा. 2 से अधिक विषयों में फेल होने पर ईयर रिपीट करना होगा.

8:17 AM (3 वर्ष पहले)

Bihar Board 12th Result Kab Aayega

Posted by :- Raviraj Verma

बोर्ड ने अभी तक रिजल्‍ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. संभव है कि रिजल्‍ट अगले सप्‍ताह तक रिलीज़ कर दिए जाएंगे. उम्‍मीदवार अपना रिजल्‍ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर चेक कर सकेंगे.