AP LAWCET, PGLCET Results 2020: रिजल्‍ट और स्‍कोरकार्ड जारी, यहां करें चेक

AP LAWCET, PGLCET Results 2020: जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement
AP LAWCET, PGLCET Results 2020 AP LAWCET, PGLCET Results 2020

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 05 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST
  • प्रवेश परीक्षा 1 अक्टूबर को आयोजित की गई थी
  • क्‍वालीफाई होने के लिए 35 प्रतिशत अंक लाने जरूरी
  • उम्‍मीदवार स्‍कोरकार्ड अपने पास सेव कर लें

AP LAWCET, PGLCET Results 2020: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने AP LAWCET, AP PGLCET 2020 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्‍ट स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. प्रवेश परीक्षा 01 अक्टूबर को आयोजित की गई थी, जिसके बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और उम्मीदवारों से इस पर आपत्तियां मांगी गई थीं. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

AP LAWCET, PGLCET Results 2020: कैसे चेक करें
स्‍टेप 1: बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें.
स्‍टेप 2: LA AP LAWCET, PGLCET 2020 के लिए टैब पर क्लिक करें
स्‍टेप 3: अब रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें
स्‍टेप 4: दिए गए फ़ील्ड में अपना रजिस्‍ट्रेशन नंबर और LAWCET हॉल टिकट नंबर दर्ज करें
स्‍टेप 5: परिणाम देखें लिंक पर क्लिक करें और अपना रिजल्‍ट स्क्रीन पर चेक करें
स्‍टेप 6: रिजल्‍ट डाउनलोड करें और स्‍कोरकार्ड अपने पास सेव कर लें.

LAWCET में क्‍वालिफाई होने के लिए 35 प्रतिशत अंक मतलब 120 में से 42 अंक लाने जरूरी हैं. हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रों को क्‍वालीफाई करने के लिए 25 प्रतिशत अंक 120 में से या 30 अंक लाने होते हैं. राज्य में विभिन्न मान्यता प्राप्त संस्थानों में तीन और पांच वर्षीय LLB पाठ्यक्रमों और स्नातकोत्तर LLM कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन करने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी.

Advertisement

रिजल्‍ट अभी चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement