AIMS ATMA Result 2021: अप्रैल सेशन के रिजल्‍ट जारी, atmaaims.com पर ऐसे करें चेक

AIMS ATMA Result 2021 @atmaaims.com: वे सभी उम्‍मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अभी आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. रिजल्‍ट चेक करने के लिए उम्‍मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्‍स की मदद से लॉगिन करना होगा.

Advertisement
AIMS ATMA Result 2021: AIMS ATMA Result 2021:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 05 मई 2021,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST
  • परीक्षा 25 अप्रैल, 2021 को आयोजित की गई थी
  • एग्‍जाम लाइव रिमोट प्रॉक्‍टर्ड मोड में आयोजित किया गया था

AIMS ATMA Result 2021 @atmaaims.com: एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर AIMS ATMA 2021 परीक्षाओं के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं. वे सभी उम्‍मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अभी आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर जाकर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. रिजल्‍ट चेक करने के लिए उम्‍मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्‍स की मदद से लॉगिन करना होगा. रिजल्‍ट चेक करने का लिंक वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद है.

Advertisement

AIMS ATMA April Result 2021: ऐसे चेक करें रिजल्‍ट
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर विजिट करें.
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे ATMA रिजल्‍ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: आप एक नये पेज पर रीडायरेक्‍ट हो जाएंगे, यहां अपनी आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
स्‍टेप 4. रिजल्‍ट आपको स्‍क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें.
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट की एक कॉपी अपने पास सेव कर लें.

परीक्षा 25 अप्रैल, 2021 को आयोजित की गई थी जिसके रिजल्‍ट 04 मई को जारी किए गए हैं. एग्‍जाम लाइव ऑनलाइन रिमोट प्रॉक्‍टर्ड मोड में आयोजित किया गया था. परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार नीचे दिए लिंक पर विजिट कर फौरन अपना रिजल्‍ट डाउनलोड करें. अन्‍य कोई भी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी.

रिजल्‍ट अभी चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement