UPSC Interview Questions: ऐसा कौन सा जीव है जिसका खून हरा होता है?, जानें ऐसे ही ट्रिकी सवालों के जवाब

UPSC Interview Questions: लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. आईएएस के इंटरव्यू में कई तरह के ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं. आईये जानते हैं ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जवाब.

Advertisement
upsc interview questions upsc interview questions

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

UPSC Interview Questions: भारत में यूपीएससी एग्जाम को सबसे कठिन एग्जाम्स में से एक माना जाता है. इस एग्जाम में कैंडिडेट को कई चरणों से गुजरना होता है. लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. आईएएस के इंटरव्यू में कई तरह के ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं. आईये जानते हैं ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जवाब.

Advertisement

प्रश्न: भारत में अलग अलग भाषाएं हैं, इसको कैसे देखते हैं?
उत्तर: भारत में कई तरह की भाषाएं बोली जाती हैं. यह अपने आप में भारत की एक विशेषता है. यह भारत में अनेकता में एकता को दर्शाता है.  

प्रश्न: ऐसा कौन सा जीव है जिसका खून हरा होता है?
उत्तर: न्यू गिनिया नाम के गिरगिट का खून हरा होता है. हरे खून की वजह से इसकी मांसपेशियां और जीभ भी हरी होती है.

प्रश्न: उस भारतीय रेलवे स्टेशन का क्या नाम है जो आधा महाराष्ट्र में और आधा गुजरात में है?
उत्तर: सूरत-भुसावल लाइन पर नवापुर एक ऐसा स्टेशन है, जहां स्टेशन के बीचों-बीच दो राज्यों की सीमाएं लगती हैं. इसलिए इस स्टेशन का आधा भाग गुजरात में, तो शेष आधा महाराष्ट्र में है.

प्रश्न: अगर नीले रंग का कोई पत्थर पीले समुद्र में फेंक दिया जाए, तो क्या होगा?
उत्तर: रंग केवल उम्मीदवार को भ्रमित करने के लिए हैं और उत्तर है कि पत्थर डूब जाएगा.

Advertisement

प्रश्न: इंटरव्यू के दौरान एक कैंडिडेट से पूछा गया कि स्ट्रगल को कैसे देखते है?
उत्तर: उन्होंने जवाब में कहा कि स्ट्रगल को कभी मुश्किल समझकर हताश नहीं होना चाहिए, बल्कि उस स्ट्रगल से जो सबक मिला उसको ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement