UP Police SI परीक्षा पर होगी बोर्ड की नजर, जारी किया ईमेल और व्हाट्सएप नंबर

उत्तर प्रदेश में 14 और 15 मार्च 2026 को होने वाली UP Police SI परीक्षा से पहले बोर्ड ने नोटिस जारी कर बड़ी जानकारी दी है.  

Advertisement
उत्तर प्रदेश में होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है. (Photo : Pexels) उत्तर प्रदेश में होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है. (Photo : Pexels)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST

उत्तर प्रदेश में होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड ने नोटिस जारी कर पारदर्शी और निष्पक्ष तरीकों पर फोकस किया है. पेपर से पहले पेपर लीक और नकल कराने वाले गिरोहों पर नजर रखने के लिए खास व्यवस्था की है. इस दौरान बोर्ड ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. नोटिस में बोर्ड ने कहा कि किसी को भी पेपर लीक, नकल कराने वाले गिरोह या परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़ी अगर कोई जानकारी मिलती है, तो वह सीधे बोर्ड को सूचना दे सकते हैं. 

Advertisement

इसके लिए बोर्ड की ओर से एक व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी शेयर किया है. 

इसपर भेज सकते हैं शिकायत 

ऐसे में जिन लोगों को शिकायत भेजनी है वह, 9454457951 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं या satarkta.policeboard@gmail.com ईमेल आईडी पर मेल करके जानकारी शेयर कर सकते हैं. बोर्ड का कहना है कि इन जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा और आरोपी पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा. 

 
सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा 

बता दें कि भर्ती बोर्ड का यह फैसला परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए लिया गया है. यूपी में 14 और 15 मार्च 2026 को कुल 4543 पदों पर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी. 

पोस्ट में इन बातों का जिक्र 

परीक्षा नियंत्रक ने नोटिस में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सही तरह से करवाने के लिए और पेपर लीक, पेपर को बेचने और खरीदने, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग या अन्य किसी भी गतिविधि के संबंध में जानकारी मिलती है तो दी गई ईमेल आईडी या व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत कर सकते हैं. 

Advertisement

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement