UP: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगे 15 लाख रुपये, एग्जाम-इंटरव्यू के बाद ज्वॉइनिंग लेटर भी दिया

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. जालसाजो ने सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी पद पर नौकरी के लिए फर्जी परीक्षा भी कराई और इंटरव्यू भी लिया. बाद में ज्वॉइनिंग लेटर भी दिया लेकिन अब आरोपी फरार हैं.

Advertisement
तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीक के तौर पर किया गया है. तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीक के तौर पर किया गया है.

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 08 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

सचिवालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. जालसाजो ने सहायक समीक्षा अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम पर ना सिर्फ फर्जी लिखित परीक्षा ली बल्कि साक्षात्कार भी ले लिया और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 15 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है. फिलहाल ठगे गए युवक की तरफ से लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज हुई है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि लखनऊ के त्रिवेणी नगर के रहने वाले अवतल मिश्रा के साथ सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की शुरुआत दिसंबर 2021 में हुई. जब अवतल की मुलाकात हजरतगंज के गेस्ट हाउस में शिवम सिंह से हुई. शिवम ने खुद को सचिवालय में समीक्षा अधिकारी बताया और बताया कि आंतरिक स्तर पर सहायक समीक्षा अधिकारी की नियुक्ति होनी है. 

कुछ दिन बाद शिवम सिंह ने अवतल की मुलाकात अमन और रोहित सिंह से करवाई और बताया कि सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए 15 लाख रुपये खर्च होंगे. पैसा देने पर मामला तय हुआ तो जालसाज युवक अवतल को आगंतुक का पास बनवाकर सचिवालय परिसर के कमरे में ले जाकर ना सिर्फ लिखित परीक्षा करवाई बल्कि उसका इंटरव्यू भी करवाया और बाद में नवंबर में ज्वॉइनिंग का नियुक्ति पत्र भी दे दिया.

Advertisement

जलसाजो ने पीड़ित युवक से वेरिफिकेशन के नाम पर उसके शैक्षणिक दस्तावेज भी रख लिया. मामला जब जालसाजी का निकला तो पीड़ित ने जब पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज मांगे तो जालसाजो ने पहले धमकाया और बाद में अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए हैं. फिलहाल हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement