UGC ने इन 32 यूनिवर्सिटी को बताया फर्जी, आप तो नहीं ले रहे एडमिशन? देखें लिस्ट

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पूरे भारत में 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है और चेतावनी दी है कि इनकी डिग्री नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए मान्य नहीं होगी/ सूची में दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी संस्थान पाए गए हैं. छात्रों को एडमिशन से पहले संस्थानों की मान्यता जांचने की सलाह दी गई है.

Advertisement
 छात्रों को एडमिशन से पहले संस्थानों की मान्यता जांचने की सलाह दी गई है. ( Photo: Pexels) छात्रों को एडमिशन से पहले संस्थानों की मान्यता जांचने की सलाह दी गई है. ( Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

देश में फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पूरे भारत में 32 संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया है. आयोग ने साफ कहा है कि इन संस्थानों से मिलने वाली डिग्री न नौकरी के लिए मान्य होगी और न ही आगे की पढ़ाई के लिए.UGC ने छात्रों को सलाह दी है कि किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले उसकी मान्यता जरूर जांच लें. आयोग के अनुसार, इन संस्थानों को न केंद्र सरकार और न ही किसी राज्य सरकार से मान्यता मिली है.

Advertisement

फर्जी डिग्री की कोई मान्यता नहीं
UGC ने बताया कि UGC Act की धारा 2(एफ) और 3 के तहत सिर्फ मान्यता प्राप्त संस्थान ही डिग्री देने के अधिकार रखते हैं. ऐसे में इन फर्जी विश्वविद्यालयों से मिलने वाली डिग्री की कोई कानूनी वैधता नहीं है.

दिल्ली में सबसे ज्यादा फर्जी विश्वविद्यालय
UGC की सूची के मुताबिक दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय पाए गए हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश में 4 संस्थान फर्जी पाए गए हैं। बाकी राज्यों में भी कुछ संस्थान बिना मान्यता के चल रहे हैं.

राज्यवार फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या

दिल्ली — 12
उत्तर प्रदेश — 4
आंध्र प्रदेश — 2
कर्नाटक — 2
केरल — 2
महाराष्ट्र — 2
पुडुचेरी — 2
पश्चिम बंगाल — 2
अरुणाचल प्रदेश — 1
हरियाणा — 1
झारखंड — 1
राजस्थान — 1

Advertisement

छात्रों को दी गई खास सलाह
UGC ने छात्रों और अभिभावकों से कहा है कि किसी भी संस्थान में एडमिशन लेने से पहले उसकी मान्यता की जानकारी जरूर जांचें. फर्जी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने से छात्रों का समय, पैसा और करियर तीनों खराब हो सकते हैं. देश में उच्च शिक्षा के बढ़ते दायरे के बीच कई संस्थान बिना मान्यता के विश्वविद्यालय बनकर काम कर रहे हैं. ऐसे में छात्रों को सतर्क रहने और सही जानकारी लेकर ही दाखिला लेने की सलाह दी गई है.

भारत में फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची 

दिल्ली 
1. संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति विश्वविद्यालय (डब्ल्यूपीयूएनयू), क्रमांक 201, दूसरी मंजिल, बेस्ट बिजनेस पार्क, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, नई दिल्ली – 110034
2. प्रबंधन एवं अभियांत्रिकी संस्थान, 1810/4, प्रथम मंजिल, कोटला मुबारकपुर
3.अखिल भारतीय लोक एवं शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (एआईआईपीएचएस), कार्यालय, खसरा संख्या 608-609, प्रथम मंजिल, संत कृपाल सिंह पब्लिक ट्रस्ट बिल्डिंग, बीडीओ    कार्यालय के निकट, अलीपुर – 110036
4. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
5. संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय, दिल्ली
6. व्यावसायिक विश्वविद्यालय, दिल्ली
7. एडीआर-केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय, एडीआर हाउस, 8जे, गोपाल टावर, 25 राजेंद्र प्लेस, नई दिल्ली – 110008
8. भारतीय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी संस्थान, नई दिल्ली
9. विश्वकर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, स्वरोजगार सेवा सदन, 672, संजय एन्क्लेव, जीटीके डिपो के सामने – 110033
10. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (आध्यात्मिक विश्वविद्यालय), 351-352, चरण- I, ब्लॉक-ए, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी - 110085
11. राष्ट्रीय प्रबंधन समाधान संस्थान, बी-1/1, जनकपुरी, नई दिल्ली
12. माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, 109, मधुबन बिल्डिंग, 55, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली – 110019। 

Advertisement

उतार प्रदेश

1. गांधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयागराज (इलाहाबाद)
2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय (मुक्त विश्वविद्यालय), अचलताल, अलीगढ़
3. भारतीय शिक्षा परिषद, भारत भवन, मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड, लखनऊ - 227105
4. महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, पीओ महर्षि नगर, जिला गौतम बुद्ध नगर, ओपी। सेक्टर 110, नोएडा - 201304। 

आंध्र प्रदेश 
1. क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, 32-32-2003, 7वीं लेन, काकुमानुवरितोटो, गुंटूर – 522002; साथ ही पता: फ्लैट नंबर 301, ग्रेस विला अपार्टमेंट्स, 7/5, श्रीनगर, गुंटूर – 522002
2. बाइबिल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, मकान संख्या 49-35-26, एनजीओ कॉलोनी, विशाखापत्तनम – 530016।  

कर्नाटक 

1. सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, एसके पोल्ट्री के पास, देवनूर मेन रोड, विजया नगर, तुमकुर - 572102
2. ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, #1035, चौथा ब्लॉक, गोल्डन हाइट्स के पास, डॉ. राजकुमार रोड, राजाजी नगर, बेंगलुरु – 560010.

केरल 

1.. इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन (आईआईयूपीएम), कुन्नमंगलम, कोझीकोड - 673571
2. सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनट्टम.

महाराष्ट्र 

1. राजा अरबी विश्वविद्यालय, नागपुर
2.राष्ट्रीय पिछड़ा कृषि विद्यापीठ, तड़वाल, ताल। अक्कलकोट, जिला सोलापुर.

पुदुचेरी 

1. उषा लात्चुमानन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टीवी मलाई रोड, वाझापडियार नगर, थिरुक्कनूर
2. श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, नंबर 186, थिलास्पेट, वज़ुथावूर रोड - 605009।  

पश्चिम बंगाल 

1. भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान, कोलकाता
2. इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, 8-ए, डायमंड हार्बर रोड, बुइलटेक इन, दूसरी मंजिल, ठाकुरपुकुर, कोलकाता – 700063।  

Advertisement

राजस्थान 

1. राजीव गांधी प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर 

झारखंड 

1. दक्ष विश्वविद्यालय (व्यावसायिक एवं जीवन कौशल शिक्षा), भास्कर पथ, न्यू पुंडाग, मसीबारी, रांची – 834007 

हरियाणा

1. मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, 308ए, दशमेश प्लाजा, मथुरा रोड, फरीदाबाद 

अरुणाचल प्रदेश 

1. भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान, 130/ए, सचिवालय एसओ – 791111. 

2. फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.gov.in पर उपलब्ध है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement