Advertisement

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: आज दोपहर 1 बजे आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे घोषित, देखें लेटेस्ट अपडेट

aajtak.in | नई दिल्ली | 24 मार्च 2026, 11:56 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) आज दोपहर 1 बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा. इसे लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जानकारी दी है. परीक्षा से लेकर मूल्यांकन तक की पूरी प्रक्रिया इस साल समय में पूरी कर ली गई है. सबसे पहले अपनी मार्कशीट देखने और टॉपर्स की लिस्ट के लिए बने रहें aajtak.in के साथ.

आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम. (Photo: ITG)

 RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 10वीं के नतीजों की तारीख और समय को लेकर तस्वीरें साफ कर दी हैं. बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़  के मुताबिक, परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 1 बजे तक जारी किया जाएगा. 

शिक्षा मंत्री और बोर्ड प्रशासक करेंगे घोषणा

परिणाम की घोषणा राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से करेंगे. बोर्ड ने इस साल परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया था. परीक्षा खत्म होने के एक महीने के अंदर ही रिजल्ट जारी कर  बोर्ड ने अपनी कुशलता को साबित किया है. 

10 लाख छात्रों की चमकेगी किस्मत 

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रदेश भर के करीब 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. पिछले साल रिजल्ट काफी अच्छा रहा था और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी परिणाम पिछली बार के मुकाबले अच्छे होंगे. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

11:56 AM (11 मिनट पहले)

Rajasthan Board Class 10 Result: अब साल में दो बार होगी परीक्षा 

Posted by :- Nivedita

RBSE अगले सत्र  यानी 2026-27 से सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने की तैयारी में है. इसका मकसद छात्रों पर परीक्षा का बोझ कम करना है. बोर्ड परीक्षा का पहला सेशन फरवरी में और दूसरा सेशन मई में आयोजित किया जाएगा.
 

11:37 AM (30 मिनट पहले)

RBSE 10th Result: छात्रों को देना चाहिए इस बात पर ध्यान 

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर एक साथ लॉगिन कर लेते हैं जिसकी वजह से वेबसाइट स्लो हो जाता है. ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है. आप थोड़ा देर इंतजार करें. 
 

11:17 AM (49 मिनट पहले)

Rajasthan Board 10th Result: पिछले दो सालों का ऐसा रहा है परिणाम

Posted by :- Nivedita

वहीं, पिछले दो सालों के परिणाम की बात करें, तो 10वीं का पासिंग प्रतिशत 93.6% रहा था. वहीं, 12वीं के नतीजों में आर्ट्स में 97.78%, साइंस में 98.43% और कॉमर्स स्ट्रीम में रिकॉर्ड 99.07% छात्र पास हुए थे. वहीं, 2024 में, 10वीं का पास प्रतिशत 93.03% था, जबकि 12वीं आर्ट्स में 96.88%, साइंस में 97.73% और कॉमर्स में 98.95% छात्र सफल हुए थे. 

11:08 AM (59 मिनट पहले)

पिछले आंकड़ों पर डालें नजर

Posted by :- Nivedita

साल 2025 की बात करें, तो 10वीं परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल के बीच किया गया था. इसके नतीजें मई में आए थे.     
 

Advertisement
10:28 AM (एक घंटा पहले)

शिक्षा मंत्री ने पोस्ट कर दी जानकारी 

Posted by :- Nivedita

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर परिणाम जारी होने की घोषणा की.  

10:26 AM (एक घंटा पहले)

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर 

Posted by :- Nivedita

राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे.

10:24 AM (एक घंटा पहले)

ऐसे चेक करें रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 

  • होमपेज में मौजूद रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद से रोल नंबर और मांगी कई जानकारी को भरें. 
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर शो होने लगेगा.  
10:22 AM (एक घंटा पहले)

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी 

Posted by :- Nivedita

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसे लेकर जानकारी साझा की है कि आज दोपहर 1 बजे तक 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

10:22 AM (एक घंटा पहले)

रिजल्ट में क्यों हो रही देरी?

Posted by :- Nivedita

RBSE की 10वीं कक्षा का परिणाम आज दोपहर 1 बजे घोषित होगा. इसके पहले बोर्ड ने 20 मार्च तक रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया था लेकिन छुट्टियों और मूल्यांकन काम में देरी के कारण इसकी तारीख को बढ़ाकर 23 मार्च कर दिया गया था. लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से उस दिन भी परिणाम जारी नहीं हो सका. 
 

Advertisement
10:21 AM (एक घंटा पहले)

आज दोपहर 1 बजे आएगा रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनके किस्मत का फैसला आज होने वाला  है. राजस्थान बोर्ड आज दोपहर 1 बजे रिजल्ट का ऐलान करने वाला है.