Advertisement

MP Board 5th, 8th Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट; 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% छात्र सफल, पिछले साल से बेहतर रहा परिणाम

aajtak.in | नई दिल्ली | 25 मार्च 2026, 1:47 PM IST

MP Board RSKMP 5th, 8th Result 2026 LIVE Updates: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आज कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. इस वर्ष का परिणाम पिछले साल की तुलना में 3 प्रतिशत बेहतर रहा है. कक्षा 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. छात्र अब पोर्टल पर जाकर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं.

एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट जारी. (Photo: ITG)

MP Board 5th, 8th Result 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के नतीजे आज सार्वजनिक कर दिए गए. नतीजों की घोषणा करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों और सरकारी स्कूलों के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है, जो कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है.

आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 95.14% रहा, जबकि कक्षा 8वीं में 93.83% छात्र पास हुए. पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार परिणाम में लगभग 3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर अपना रोल नंबर और समग्र आईडी दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जो छात्र किसी कारणवश सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. उनके लिए विभाग जल्द ही विशेष कक्षाओं और पुन: परीक्षा (सप्लीमेंट्री) का आयोजन करेगा, ताकि उनका साल खराब न हो. अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएं. आधिकारिक लिंक अब पूरी तरह सक्रिय है, हालांकि भारी ट्रैफिक के कारण छात्रों को थोड़ा धैर्य रखने की सलाह दी गई है.
 

1:47 PM (4 मिनट पहले)

पांचवीं आठवीं का रिजल्ट जारी, देखें ट्वीट

Posted by :- Mansi Mishra

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के माध्यम से सफल छात्रों को बधाई देते हुए आंकड़ों की घोषणा की. इस साल का रिजल्ट न केवल संख्यात्मक रूप से बेहतर रहा है, बल्कि गुणवत्ता के मामले में भी पिछले वर्ष के मुकाबले 3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

 

1:27 PM (24 मिनट पहले)

थोड़ी देर में जारी होने वाला है रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कुछ देर में जारी होने वाला है. 

1:23 PM (28 मिनट पहले)

पिछले साल पास हुए इतने छात्र 

Posted by :- Nivedita

वहीं, पिछले साल की बात करें, तो कक्षा 5वीं में कुल 11,17,961 छात्रों ने हिस्सा लिया था जिसमें से 
10,36,368 छात्र पास हुए. पिछले साल का कुल पासिंग प्रतिशत 92.70% रहा.
 

1:17 PM (34 मिनट पहले)

कुछ देर का और इंतजार

Posted by :- Nivedita

इस समय 20 लाख छात्रों की धड़कने तेज हो गई हैं. उन्हें बस थोड़ा इंतजार और करना होगा. कुछ ही देर में रिजल्ट जारी होने वाला है. 
 

Advertisement
1:12 PM (39 मिनट पहले)

डिजिलॉकर पर कैसे करें चेक

Posted by :- Nivedita

डिजिलॉकर की वेबसाइट Digilocker.gov.in पर जाएं.

Results के लिंक पर क्लिक करें. 

अगले पेज पर MP Board 5th 8th Result 2026 के लिंक पर जाएं. 

मांगी गई सारी डिटेल को भरें. 

रजिस्ट्रेशन करने के बाद रिजल्ट जारी होते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. 
 

1:01 PM (49 मिनट पहले)

बस कुछ मिनटों का इंतजार 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड का रिजल्ट बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है. 
 

12:57 PM (54 मिनट पहले)

MP Board Class 5th  Result: अपने क्रेडेंशियल्स रखें तैयार 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट की घोषणा अब बस कुछ ही मिनट बाद कर दी जाएगी. स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें.
 

12:55 PM (56 मिनट पहले)

MP Board Class 5th Result: जल्द जारी होने वाला है रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. 

12:52 PM (59 मिनट पहले)

मार्कशीट में इन जानकारियों को जरूर चेक करें

Posted by :- Mansi Mishra

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट में निम्नलिखित विवरणों की सटीकता की जांच अवश्य करें:

छात्र का नाम : स्पेलिंग सही होनी चाहिए.
माता-पिता का नाम: रिकॉर्ड के अनुसार मिलान करें.
रोल नंबर और समग्र आईडी: यह आपके एडमिट कार्ड से मैच करना चाहिए.
विषयवार अंक: प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक सही से दर्ज हों.
कुल अंक- सभी विषयों के अंकों का योग चेक करें.
ग्रेड: अंकों के आधार पर दिया गया ग्रेड.
परिणाम की स्थिति: 'Pass' या 'Fail' की स्पष्ट जानकारी.

Advertisement
12:19 PM (एक घंटा पहले)

MP Board Class 5th  Result: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं 2026 का रिजल्ट लिंक 1:30 बजे जारी किया जाएगा. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. लेकिन इस बीच छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह मार्कशीट में द गई जानकारी को सही से चेक करें. 

छात्र का नाम
सब्जेक्ट का नाम
सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
टोटल मार्क्स
ग्रेड

11:56 AM (एक घंटा पहले)

Result:  पिछले साल 5वीं में सरकारी स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी 

Posted by :- Nivedita

सरकारी स्कूल- 6,72,020 छात्रों में से 6,26,613 छात्र पास हुए, जिसका पासिंग प्रतिशत 93.24% रहा.

प्राइवेट स्कूल- 4,42,846 छात्रों में से 4,07,377 छात्र पास हुए, जिनका पासिंग प्रतिशत 91.99% रहा.

11:35 AM (2 घंटे पहले)

MP Board Class 8th  Result: जारी होंगे कई आंकड़े 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 जारी करने के साथ-साथ कुछ आंकड़े भी जारी करेंगे. इसमें परीक्षा में रजिस्टर हुए छात्र, परीक्षा में शामिल हुए और पास हुए छात्रों की संख्या के साथ कुल पासिंग प्रतिशत और टॉपर्स की लिस्ट शामिल होगी.

11:27 AM (2 घंटे पहले)

MP Board Class 5th  Result: पिछले साल सरकारी स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी 

Posted by :- Nivedita

वहीं, अगर पिछले साल 8वीं  रिजल्ट की बात करें , तो प्राइवेट स्कूलों के छात्रों का रिजल्ट अच्छा रहा था. 

सरकारी स्कूल-7,46,539 छात्रों में से 6,65,416 छात्र पास हुए, जिसका पासिंग प्रतिशत 89.13% रहा.

प्राइवेट स्कूल- 4,19,957 छात्रों में से 3,85,235 छात्र पास हुए, जिनका पासिंग प्रतिशत 91.73% रहा.

11:21 AM (2 घंटे पहले)

MP Board Class 5th  Result: 1.30 बजे तक चेक कर सकते हैं रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 11 बजे जारी होने के बजाय 1 बजे होगा. वहीं, छात्र अब अपना रिजल्ट 1.30 बजे तक देख सकेंगे. 
 

Advertisement
11:11 AM (2 घंटे पहले)

MP Board Class 5th  Result: 2 घंटे की देरी से होगा रिजल्ट जारी 

Posted by :- Nivedita

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं-8वीं का रिजल्ट 2 घंटे की देरी से जारी किया जाएगा. एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जो सुबह 11.30 बजे जारी होने वाला था, वो अब दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा.

11:04 AM (2 घंटे पहले)

MP Board Class 5th  Result: एमपी बोर्ड  5वीं और 8वीं रिजल्ट का बदला समय

Posted by :- Nivedita

बता दें किएमपी बोर्ड  5वीं और 8वीं रिजल्ट अब 1.30 बजे जारी किया जाएगा. 

11:00 AM (2 घंटे पहले)

MP Board Class 5th  Result: डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

डिजिलॉकर की वेबसाइट Digilocker.gov.in पर जाएं.

Results के लिंक पर क्लिक करें. 

अगले पेज पर MP Board 5th 8th Result 2026 के लिंक पर जाएं. 

मांगी गई सारी डिटेल को भरें. 

रजिस्ट्रेशन करने के बाद रिजल्ट जारी होते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. 

10:46 AM (3 घंटे पहले)

MP Board 5th, 8th Result: पिछले साल कैसा था रिजल्ट?

Posted by :- Nivedita

पिछले साल एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में कुल 7 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे जिसमें से 6 लाख से ज्यादा छात्रों को सफलता मिली थी. वहीं, 5वीं की परीक्षा में कुल 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 7 लाख से अधिक छात्रों को सफलता मिली थी. इस दौरान पास हुए छात्रों का प्रतिशत 89.28 रहा. 

10:42 AM (3 घंटे पहले)

MP Board 8th Result: 322 केंद्रों पर हुआ कॉपियों का मूल्यांकन

Posted by :- Nivedita

बता दें कि एमपी बोर्ड की 5वीं 8वीं परीक्षा की कॉपियों की जांच के लिए 
पूरे प्रदेश में 322 केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार से अधिक टीचरों ने कॉपियों की जांच की. 

Advertisement
10:40 AM (3 घंटे पहले)

MP Board 5th, 8th Result Live: लाना होगा पासिंग मार्क्स 

Posted by :- Nivedita

बता दें कि बोर्ड ने अपने नियमों में बदलाव किए हैं. इसके तहत इस बार भी किसी को ऑटोमैटिक प्रमोशन की सुविधा नहीं मिलेगी. अगली क्लास में जाने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना होगा. वहीं, जो छात्र न्यूनतम अंक भी नहीं ला पाएंगे उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा . 
 

10:37 AM (3 घंटे पहले)

MP Board 5th, 8th Result Live: 11 बजे आएगा रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita

एमपी में बोर्ड पैटर्न की 5वीं और 8वीं परीक्षाओं के रिजल्ट आज 11 बजे जारी किया जाएगा.  राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश रिजल्ट घोषित करेंगे. इसके बाद से छात्र 11.30 बजे से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इस परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. 

10:35 AM (3 घंटे पहले)

MPBSE Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita
  • अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशिय वेबसाइट  rskmp.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर जाकर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां अपना रोल नंबर के साथ मांगी गई जानकारी भरें. 
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.