MP Board 10th Result 2025: कुछ ही देर में जारी होगा MP बोर्ड का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे चेक 

Madhya Pradesh Board 10th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट  जारी होने के बाद आप बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप Aajtak की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

Advertisement
Madhya Pradesh Board Result 2025 Madhya Pradesh Board Result 2025

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2025,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

MP Board MPBSE 10th Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज यानी 6 मई को MP बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी करने की घोषणा की है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र MPBSE MP बोर्ड हाई स्कूल कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके अलावा आप Aajtak.in पर भी  अपनी प्रोविजनल मार्कशीट चेक कर  सकते हैं.

Advertisement

कब हुई थी परीक्षा 
MPBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थीं. MP बोर्ड कक्षा 10वीं की मार्कशीट आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर अपना नाम या रोल नंबर दर्ज कर चेक कर सकते हैं.

How To Check MP Board Result On Official Website?
रिजल्ट चेक करने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-  
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.  
स्टेप 2: होमपेज पर MP Board 10th Result 2025 पर क्लिक करें.  
स्टेप 3: रोल नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करना होगा.  
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करके प्रिंट आउट ले सकेंगे.

पास होने के लिए चाहिए इतने प्रतिशत
परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा, जो बाद में MPBSE द्वारा आयोजित की जाएगी. जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम वेबसाइट पर पंजीकरण करके परिणाम जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement

कहां मिलेगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट?
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर देख सकेंगे. इसके अलावा, aajtak.in और डिजिलॉकर के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री द्वारा औपचारिक घोषणा की जाएगी.
 
अगर कुछ विषय में फेल हो गए तो?
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं में यदि छात्रों को कम अंक प्राप्त होते हैं या वे मुख्य परीक्षा में फेल हो जाते हैं, तो उन्हें जुलाई में दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा. यह नई व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अंतर्गत लागू की गई है, ताकि छात्रों को अपनी शैक्षणिक प्रगति सुधारने का एक और मौका मिल सके.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स उसे एमपीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in और Aajtak.in पर चेक कर पाएंगे. रिजल्ट की घोषणा सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी. एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 भोपाल में स्थित मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में घोषित किया जाएगा.

MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
How To Check MP Board Result On Aajtak.in?
स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद, एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या aajtak.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर MPBSE Class 10th High School Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: कंप्यूटर स्क्रीन पर लॉगइन पेज खुल जाएगा, यहां जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 5: स्टूडेंट्स, यहां से 'MP Board Result Marksheet' की ऑनलाइन कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement

MP Board Result: 16 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट का इंतजार
 इस साल 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अपने एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है. 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है. 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक चली थीं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर लिखे रोल नंबर की जरूरत होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement