ICSI CS प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी, यहां देख सकते हैं अपना परिणाम!

ICSI CS प्रोफेशनल प्रोग्राम दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. 

Advertisement
ICSI CS प्रोफेशनल प्रोग्राम दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. (Photo: Pexels)   ICSI CS प्रोफेशनल प्रोग्राम दिसंबर 2025 सेशन की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने CS प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह  ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रोल नंबर और लॉगिन जानकारी की मदद से ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं. डिजिटल स्कोरकार्ड में हर विषय के नंबर अलग-अलग दिए होंगे. 

Advertisement

इस दिन हुआ था परीक्षा का आयोजन 

CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षाओं का आयोजन 22 से 29 दिसंबर, 2025 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड किया गया था. इस दौरान हजारों उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. हालांकि, ICSI ने यह भी साफ किया है कि सीएस एग्जीक्यूटिव उम्मीदवारों का ई-रिजल्ट और अंक विवरण परिणाम जारी होते ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. अंकों की कोई हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: https://icsi.results.shiksha/exam-results/

इस तरह चेक करें रिजल्ट 

  • अपना स्कोरबोर्ड चेक करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं. 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर इससे जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • मांगे गए सारी डिटेल को सही से चेक करके फिल करें. 
  • इसके बाद ही आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा. 

आने वाले एग्जाम का भी किया ऐलान 

Advertisement

रिजल्ट के ऐलान के साथ ICSI ने आने वाले अगले परीक्षा की तारीखों का भी घोषणा कर दी है. सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2026 की परीक्षाएं 1 जून से 7 जून, 2026 के बीच आयोजित करवाई जाएगी. वहीं, कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) 1 से 4 जून 2026 तक दोपहर की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 मार्च 2026 से शुरू होगा।. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement