होली पर इतने दिन के लिए बंद रहेंगे स्कूल, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट  

होली का त्योहार बेहद करीब है. इस दौरान स्कूलों से लेकर बैंक तक में छुट्टी होने वाली है. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि किस-किस दिन अवकाश रहने वाला है. 

Advertisement
होली का त्योहार बेहद करीब है. इस दौरान स्कूलों से लेकर बैंक तक में छुट्टी होने वाली है. (Photo : PTI) होली का त्योहार बेहद करीब है. इस दौरान स्कूलों से लेकर बैंक तक में छुट्टी होने वाली है. (Photo : PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

अलग-अलग राज्यों में स्कूलों या बैंक की छुट्टी राज्यों के कैलेंडर और आने वाले त्योहार के मुताबिक होती है. ऐसे में रंगों का त्योहार होली आने वाला है. हर बार की तरह इस बार भी तारीखों को लेकर कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है. लेकिन अगर आप आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई काम करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. कल से यानी 28 फरवरी से अगले 5 दिनों के लिए बैंकों में छुट्टी रहने वाली है. वहीं, स्कूलों की करीब 4 दिन की छुट्टी रहेगी. अगर आपने अपने बैंक का काम नहीं खत्म किया तो, आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

Advertisement

कब-कब बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज?  

कल से बैंकों की छुट्टी का सिलसिला शुरू होने वाला है. कल महीने का चौथा शनिवार है, जिसके कारण देश के बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद रविवार के चलते स्कूलों और बैंकों में छुट्टी है. वहीं सभी स्कूल  2, 3 और 4 मार्च तक बंद रहेंगे. इसके बाद 2 मार्च से होली के त्योहार के कारण अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं. इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए वरना आपको परेशान होना पड़ सकता है.2 मार्च को होलिका दहन के मौके पर लखनऊ और कानपुर के बैंकों में छुट्टी रहेगी. हालांकि, पूरे देश के बैंक खुले रहेंगे. लेकिन देशभर के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा. इसके बाद 3 मार्च को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना और कोलकाता शहरों में धुलंडी और डोल जतरा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 4 मार्च को होली का त्योहार है जिसके कारण देश के ज्यादातर शहरों जैसे अहमदाबाद, चंडीगढ़, रांची और लखनऊ में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे.  

Advertisement

ऑनलाइन की है सुविधा 

भले बैंक की सेवाएं नहीं चालू होंगी लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि डिजिटल और ऑनलाइन सर्विस जैसे मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई काम करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement