सिर्फ 1 हफ्ता बचा है... फिर नहीं कर पाएंगे इन भर्तियों के लिए अप्लाई!

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण है. बैंक ऑफ बड़ौदा, हिमाचल प्रदेश टीचर भर्ती, झारखंड ड्रग इंस्पेक्टर, हरियाणा वेटरनरी सर्जन, डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर, NCERT और NIT राउरकेला सहित 7 बड़ी भर्तियों की आवेदन तिथि इसी हफ्ते खत्म हो रही है.

Advertisement
अंतिम तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. ( Photo: Pexels) अंतिम तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. ( Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. बैंक, यूनिवर्सिटी, टीचिंग और अन्य विभागों की कई भर्तियों की आखिरी तारीख इसी हफ्ते है. अगर आप योग्य हैं, तो बिना देर किए फॉर्म भर लें. तो चलिए जानते हैं कौन कर सकता है आवेदन.

1. हिमाचल प्रदेश टीचर भर्ती 2026
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने इंग्लिश और मैथ के 624 टीचर पदों पर भर्ती निकाली है.
योग्यता: इस पोस्ट पर अप्लाई के लिए संबंधित विषय में एमए और बीएड की डिग्री होनी चहिए. 
चयन प्रक्रिया: CBT/लिखित परीक्षा.
आखिरी तारीख: 21 फरवरी 2026.

Advertisement

2. बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी विभाग में मैनेजर, ऑफिसर और सीनियर मैनेजर जैसे पदों पर भर्ती निकाली है.
योग्यता: इस पोस्ट पर अप्लाई के लिए आईटी से संबंधित डिग्री और अनुभव होना चाहिए. 
आखिरी तारीख: 19 फरवरी 2026.
आवेदन वेबसाइट: bankofbaroda.bank.in

3. ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2026 (झारखंड)
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है.
योग्यता: इस पोस्ट पर अप्लाई के लिए फार्मेसी/फार्मास्यूटिकल साइंस/मेडिकल में संबंधित डिग्री होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू.
आखिरी तारीख: 18 फरवरी 2026.

4. हरियाणा वेटरनरी सर्जन भर्ती 2026
हरियाणा में 162 वेटरनरी सर्जन पदों पर भर्ती हो रही है.
योग्यता: इस पोस्ट पर अप्लाई के लिए वेटरनरी साइंस और एनिमल हसबैंड्री में बैचलर डिग्री और रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. 
आखिरी तारीख: 19 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक).
वेबसाइट: hpsc.gov.in

Advertisement

5. डीयू असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026
दिल्ली विश्वविद्यालय के ARSD कॉलेज में 31 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती है.
विषय: कॉमर्स, हिंदी, इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस सहित 9 विषय..
आखिरी तारीख: 16 फरवरी 2026.
वेबसाइट: arsdcollege.ac.in

6. NCERT भर्ती 2026
NCERT में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 117 पदों पर भर्ती निकली है.
विषय: मैथ्स, हिंदी, इतिहास, इकोनॉमिक्स आदि.
आखिरी तारीख: 20 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक).

7. NIT राउरकेला भर्ती 2026
NIT राउरकेला में लाइब्रेरियन, मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार सहित 9 पदों पर भर्ती है.
आयु सीमा: 50 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
वेतन: 56,100 से 2,18,200 रुपये प्रति माह.
आखिरी तारीख: 19 फरवरी 2026.
वेबसाइट: www.nitrkl.ac.in

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement