दिल्ली के कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

Advertisement
देश की राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. (Photo:Pexels) देश की राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. (Photo:Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

दिल्ली में स्कूलों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से राजधानी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई है. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक की टीम तुरंत हर स्कूलों में पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है.  

Advertisement

बच्चों की सुरक्षा जरूरी 

इस दौरान स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तुरंत स्कूलों को  खाली करवा दिया है और अभिभावकों को सूचना दे दी है. कई स्कूलों में बच्चों को बसों और वाहनों से सुरक्षित घर भेजा जा रहा है. हालांकि, इस दौरान अभिभावकों के मन में चिंता दिखी, लेकिन पुलिस और स्कूल प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है. 

पुलिस कर रही है जांच 

इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीमें और बम निरोधक दस्ता स्कूलों के साथ आसपास के इलाकों में तलाश में जुटी हुई है. बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई स्कूलों को एहतियात के तौर पर खाली करवाया गया है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »