NTA CUET UG रजिस्ट्रेशन विंडो री-ओपन, जानें कब तक रहेगा खुला

NTA की ओर से CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को दोबारा से ओपन कर दिया गया है, जो 26 फरवरी तक खुली रहेगी. इच्छुक छात्र आज शाम तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. 

Advertisement
NTA की ओर से CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को दोबारा से ओपन कर दिया गया है. (Photo : Pexels) NTA की ओर से CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को दोबारा से ओपन कर दिया गया है. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को दोबारा से ओपन कर दिया गया है. ऐसे में जो छात्र ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की सोच रहे हैं और किसी कारणवश पहले फॉर्म नहीं भर कर पाए हैं, तो अब उनके पास सुनहरा मौका है. NTA की ओर से एप्लीकेशन विंडो 23 फरवरी से री-ओपन कर दी गई है जो आज यानी 26 फरवरी 2026 शाम तक खुली रहेगी. 

Advertisement

नोटिफिकेशन जारी कर बताई वजह

NTA ने  नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि स्टूडेंट्स की तरफ से रजिस्ट्रेशन विंडो को खोलने के लिए बहुत से रिक्वेस्ट किए गए थे. ऐसे में छात्रों की सुविधा को देखते हुए दोबारा आवेदन विंडो 4 दिन के लिए खोली गई है ताकी स्टूडेंट्स सीयूईटी एग्जाम में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकें, जो आज बंद हो जाएगी. 

एप्लीकेशन फीस 

CUET UG फॉर्म फिल करने के साथ ही छात्रों को विषय/ कैटेगरी के मुताबिक, निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा. 3 विषय के लिए आवेदन करने पर जनरल वर्ग के छात्रों को 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह 900 रुपये है. वहीं, एससी/ एसटी/ पीएच के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. तीन सब्जेक्ट के बाद एडिशनल सब्जेक्ट एड करने पर हर विषय के लिए जनरल कैटेगरी को 400 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी को 375 रुपये और एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग को 350 रुपये का भुगतान करना होगा. साथ ही देश के बाहर के सेंटर्स के लिए एप्लीकेशन फीस 4500 रुपये है और प्रति सब्जेक्ट एड करने पर 1800 रुपये का भुगतान करना होगा. 

Advertisement

इस तरह करें रजिस्ट्रेशन 

  • ऑफिशियल पोर्टल cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • CUET UG 2026 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपने पर्सनल डिटेल्स को फिल करें और अपने लॉगइन क्रेडेंशियल से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें. 
  • निर्धारित फॉर्मेट में फोटो और साइन अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement