Advertisement

Bihar Board 12th Result 2026 Live: जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट, आदित्य- निशु और अदिति बनीं टॉपर

aajtak.in | नई दिल्ली | 23 मार्च 2026, 2:21 PM IST

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा की. लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों का वेट अब खत्म हो गया है.

आज दोपहर में जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट. (Photo: Representational Image)

Bihar Board 12th Result 2026 Live:बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने 12वीं के परीक्षार्थियों का सस्पेंस खत्म कर दिया है. बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है.  

आजतक.इन पर आपको 23 मार्च को सबसे पहले रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक और टॉपर्स की पूरी लिस्ट मिलेगी. पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.

बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन पहले ही पूरी हो चुकी थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड कभी भी परिणाम की घोषणा कर सकता है. ऐसे में छात्रों को रोल नंबर, रोल कोड समेत सारी जानकारी तैयार रखने का सलाह दी जा रही है. 

यह भी पढ़ें- BSEB 12th Result 2026: बिहार में बेटियों का 'महा-धमाका', 26 में से 19 टॉपर्स लड़कियां, जानें पास प्रतिशत 

2:16 PM (एक घंटा पहले)

कॉमर्स स्ट्रीम में इन लोगों ने किया टॉप

Posted by :- Nivedita

रैंक 1

अदिति कुमारी (पटना)

480 अंक

रैंक 2 माही कुमारी (पटना)  476 अंक
रैंक 3 निशिका श्री (पटना)  475 अंक


 

2:14 PM (एक घंटा पहले)

आर्ट्स स्ट्रीम में इन लोगों ने किया टॉप

Posted by :- Nivedita
रैंक 1 निशु कुमारी (गया)

479 अंक

रैंक 2 सिद्धि शिखा (सीतामढ़ी), चंद्रदीप कुमार (लखीसराय) और एमडी लकी अंसारी (पूर्णिया) 478 अंक
रैंक 3 नसरीन प्रवीन (प. चंपारण), साजिया अंसारी (नालंदा), निसु कुमारी (दरभंगा) और आदर्श (सहरसा)477 अंक
 
477 अंक
 

 

2:12 PM (एक घंटा पहले)

साइंस स्ट्रीम में इन छात्रों ने किया टॉप

Posted by :- Nivedita
रैंक 1 आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) 481 अंक
रैंक 2 साक्षी कुमारी (सीतामढ़ी) और सपना कुमारी (नवादा) 479 अंक
रैंक 3 अनामिका कुमारी (बेगूसराय) 478 अंक


 

2:04 PM (एक घंटा पहले)

मिले इतने नंबर

Posted by :- Nivedita

साइंस स्ट्रीम से समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल कर टॉप किया है. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम से पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंकों (96.00%) के साथ पहला स्थान हासिल किया. सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है. आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) हासिल कर टॉप किया है, वहीं सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी 478 अंकों के साथ दूसरे स्थान हासिल किया है. 

Advertisement
1:59 PM (एक घंटा पहले)

ये बनें टॉपर

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ ही टॉपर का नाम सामने आ गया है. साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, सीतामढ़ी और नवादा की छात्राओं ने संयुक्त रूप से सेकेंड टॉपर बनीं. आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया. 
 

1:51 PM (2 घंटे पहले)

आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं आगे

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में छात्राओं ने टॉप किया है. वहीं, साइंस स्ट्रीम में छात्र ने पहल स्थान हासिल किया. इस साल कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा है, जिसमें छात्राओं का दबदबा देखने को मिला है. वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा. 

1:49 PM (2 घंटे पहले)

25 दिनों में चेक हुई कॉपी

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 12वीं आंसर कॉपी का मूल्यांकन का काम 25 दिनों में पूरा किया गया है. 
 

1:48 PM (2 घंटे पहले)

इतने छात्र हुए पास

Posted by :- Nivedita

परीक्षा में कुल 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 85.19 % परीक्षार्थी पास हो गए हैं.  

1:43 PM (2 घंटे पहले)

जारी हुआ बिहार बोर्ड का रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इसके साथ ही  के साथ ही जो छात्र इस साल इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट के साथ आजतक के वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. 

Advertisement
1:41 PM (2 घंटे पहले)

शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष ने शुरू की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट जारी करने के लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू कर दी है.  

1:36 PM (2 घंटे पहले)

बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 
 

1:27 PM (2 घंटे पहले)

रिजल्ट आने में 5 मिनट का समय

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट जारी होने में 5 मिनट से भी कम का टाइम बचा हुआ है. 

1:21 PM (2 घंटे पहले)

शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

बता दें कि आज BSEB दोपहर 1.30 बजे रिजल्ट की घोषणा करने जा रही है. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा करेंगे.  
 

1:18 PM (2 घंटे पहले)

पिछले साल इन छात्रों ने किया था टॉप

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 2025 में छात्रों में टॉप किया था उनमें साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 96.8% हासिल कर पहला स्थान पाया था. 
कॉमर्स में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 95% हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था.  वहीं, आर्ट्स में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 94.6% प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया था. 
  

Advertisement
12:50 PM (3 घंटे पहले)

री-इवाल्यूएशन की मिलेगी सुविधा

Posted by :- Nivedita

अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं तो, वह कॉपियों के री-इवाल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.  
 

11:47 AM (4 घंटे पहले)

टॉपर्स को क्या मिलेगा?

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉपर को 2 लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, पदक के साथ प्रशस्ति सर्टिफिकेट दिए जाएंगे.दूसरे टॉपर को 1.5 लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा.  वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले को 1 लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा.     
 

11:40 AM (4 घंटे पहले)

पिछले साल कब आया था रिजल्ट ?

Posted by :- Nivedita

वहीं, अगर पिछले साल की बात करें, तो ट्रेंड में देखा गया है कि बिहार बोर्ड पिछले 4 सालों से मार्च में ही परिणाम की घोषणा कर रहा है. 

  • 2025- 25 मार्च    दोपहर- 1.15 बजे- 86.56%
  • 2024- 23 मार्च    दोपहर 1.30 बजे- 87.21%
  • 2023- 21 मार्च    दोपहर 2.00 बजे- 83.73%
  • 2022- 16 मार्च    दोपहर 3.27 बजे- 80.15%
     
11:35 AM (4 घंटे पहले)

इस तरह चेक करें रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita
  • परिणाम देखने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी को भरें. 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 
11:32 AM (4 घंटे पहले)

आजतक के वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम आसानी से देखने के लिए छात्र आजतक की वेबसाइट की मदद ले सकते हैं. नतीजे जारी होते ही आपको इससे जुड़ा अपडेट मिल जाएगा. 
 

Advertisement
11:28 AM (4 घंटे पहले)

इन क्रेडेंशियल्स को रखें तैयार

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपना क्रेडेंशियल्स तैयार रखें. इनमें रोल नंबर, रोल कोड के साथ डेट ऑफ बर्थ, माता-पिता का नाम समेत कई चीजें शामिल हैं. कोशिश करें कि अपना एडमिट कार्ड भी अपने साथ रखें. छात्रों को सारी जानकारी उनके एडमिट कार्ड में मिल जाएगी.  
 

11:26 AM (4 घंटे पहले)

खत्म होगा इतने छात्रों का इंतजार

Posted by :- Nivedita

बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 13, 17,846 छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किया गया था.   
 

11:22 AM (4 घंटे पहले)

आज दोपहर 1.30 जारी होगा रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का वेट कर रहे छात्रों के कुछ देर का इंतजार और करना होगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने रिजल्ट जारी होने की तारीख और टाइम की घोषणा कर दी है. इंटरमीडिएट का रिजल्ट 23 मार्च को 1.30 बजे जारी किया जाएगा.