अब विदेशी लॉ फर्म कर सकेंगे भारत में प्रैक्टिस, बार काउंसिल ने जारी किए नियम

नये नियमों के अनुसार, विदेशी वकीलों और लॉ फर्मों को भारत में प्रैक्टिस के लिए रजिस्‍ट्रेशन अनिवार्य होगा. यह रजिस्‍ट्रेशन केवल 5 वर्ष की अवधि के लिए होगा और इसे आगे बढ़ाते रहना होगा.

Advertisement
Bar Council of India Rules 2022 Bar Council of India Rules 2022

संजय शर्मा

  • नई दिल्‍ली,
  • 15 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

Bar Council of India Rules 2022: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भारत में विदेशी वकीलों और विदेशी लॉ फर्मों के रजिस्‍ट्रेशन और रेगुलेशन के नियम जारी कर दिए हैं. 'Bar Council of India Rules for Registration and Regulation of Foreign Lawyers and Foreign Law Firms in India, 2022' के तहत, अब विदेशी लॉ फर्मों को भारत में लॉ की प्रैक्टिस करने की अनुमति होगी.

Advertisement

BCI का कहना है, 'इस मुद्दे पर फैसला लेने का समय आ गया है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया का मानना है कि विदेशी लॉ प्रैक्टिस की फील्‍ड में विदेशी वकीलों के लिए भारत में कानून की प्रैक्टिस को खोलने से, गैर-मुकदमे वाले मामलों में अंतरराष्ट्रीय कानूनी मुद्दे और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता मामलों में भारत के वकीलों के लाभ के लिए भारत में कानूनी पेशे/डोमेन को विकसित करने में मदद मिलेगी."

ये हैं नये नियम
जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पहले तक भारतीय लॉ परिषद किसी भी रूप में विदेशी वकीलों और कानूनी फर्मों के भारत में प्रवेश के विरोध में रहा है मगर परिषद के संयुक्‍त सलाहकारों, अध्‍यक्षों, उपाध्‍यक्षों द्वारा विचार के बाद इसकी अनुमति दे दी गई है. नये नियमों के अनुसार, विदेशी वकीलों और लॉ फर्मों को भारत में प्रैक्टिस के लिए रजिस्‍ट्रेशन अनिवार्य होगा. यह रजिस्‍ट्रेशन केवल 5 वर्ष की अवधि के लिए होगा और इसे आगे बढ़ाते रहना होगा.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement