उत्तर प्रदेश के शामली जिले की रहने वाली आस्था जैन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने लगातार तीसरी बार UPSC की परीक्षा पास कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है. साल 2024 में उन्होंने अपने पहले प्रयास में आईपीएस में 131वीं रैंक हासिल की थी. इसके बाद फिर से परीक्षा देकर 186वीं रैंक के साथ आईपीएस में चयनित हुईं. हालांकि, अपने रैंक से संतुष्ट न होने के कारण उन्होंने फिर से परीक्ष दी जिसके बाद उनका चयन आईएएस में हुआ है. उन्होंने न केवल इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि 9वीं रैंक हासिल कर टॉप 10 में अपनी जगह भी बनाई है.
कहां की रहने वाली हैं आस्था?
बता दें कि आस्था यूपी के जिले शामली की रहने वाली हैं. हाल में वह अपनी आईपीएस की ट्रेनिंग हैदराबाद में कर रही हैं. यह उनका तीसरा प्रयास था. इसके पहले भी दो बार UPSC का एग्जाम पास कर चुकी हैं.
किराने की दुकान चलाते हैं पिता
परीक्षा पास करने के बाद परिवार और मोहल्ले में खुशी की लहर देखी जा रही है. उनके घर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. बता दें कि आस्था के पिता अजय जैन एक किराने की दुकान चलाते हैं.
क्या बोले माता-पिता?
बेटी की सफलता को लेकर पिता ने कहा कि पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है. उनके रिश्तेदार और करीबी लगातार फोन कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं, आस्था की मां ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं. जिनमें 3 बेटियां और एक बेटा है. बेटा दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है और एक बेटी कंपनी में मैनेजर है और दूसरी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आस्था बचपन से ही डीएम बनना चाहती थी.
शरद अग्रवाल